Wednesday, March 4, 2026 |
Home » World University of Design ने रचनात्मक शिक्षा को नए सिरे से परिभाषित करने को भविष्य को लेकर केंद्रित प्रोग्राम शुरू किए

World University of Design ने रचनात्मक शिक्षा को नए सिरे से परिभाषित करने को भविष्य को लेकर केंद्रित प्रोग्राम शुरू किए

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  टेक्नोलॉजी, कारोबार और रचनात्मक उद्योगों में उभरते रुख से आगे रहने की दिशा में एक साहसिक कदम उठाते हुए World University of Design (WUD) ने 2025-26 अकादमिक वर्ष के लिए नए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की घोषणा की है। इन नए कार्यक्रमों से डिजाइन की सोच को एडवांस टेक्नोलॉजी और क्षेत्रों के साथ जोडक़र करियर के नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं। इन पेशकश में शामिल बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन, भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया कार्यक्रम है जिसमें पारंपरिक कंप्यूटर साइंस डिग्रियों पर एआई के बढ़ते प्रभाव को समाहित किया गया है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को मानव केंद्रित डिजाइन के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए कोडिंग विशेषज्ञता से युक्त बनाता है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि स्नातक के छात्र विवेकपूर्ण और यूजर केंद्रित समाधान विकसित कर सकें।
डब्लूयूडी बैचलर एंड मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स इन थिएटर के साथ परफॉर्मिंग आर्ट्स के परिदृश्य को भी नया आकार देने जा रही है। परंपरागत थिएटर पाठ्यक्रमों के उलट, ये प्रोग्राम थिएटर पेशेवरों का सर्वांगीण विकास करते हैं जिसमें निर्देशन, स्टेजक्राफ्ट और समकालीन किस्सागोई तकनीकियां शामिल हैं। गेमिंग की मनोरंजन से परे उभरती भूमिका को पहचानते हुए डब्लूयूडी एम.डेस इन गेम डिजाइन एंड डेवलपमेंट शुरू कर रही है जिसे उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जो गेमिंग की पृष्ठभूमि से नहीं होने के बावजूद इस तेजी से बढ़ते उद्योग में कदम रखने की संभावना तलाश रहे हैं। यह पाठ्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य और कारोबार में गेमिंग एप्लीकेशंस की संभावना तलाशता है जिससे इस गतिशील क्षेत्र में करियर के व्यापक अवसर उपलब्ध हो सकें। World University of Design के कुलपति डाक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि रचनात्मक शिक्षा के भविष्य को नया आकार देने के लिए समर्पित एक युनिवर्सिटी के तौर पर हम उभरते उद्योगों की जरूरतें पूरी करने के लिए निरंतर अपने आप को तैयार कर रहे हैं। हमारे नए कार्यक्रम टेक्नोलॉजी, कारोबार और इन कलाओं के बीच अंतर पाटने के लिहाज से बड़े ध्यान से डिजाइन किए गए हैं जिससे हमारे विद्यार्थी ना केवल उद्योग के लिए तैयार हों, बल्कि अपने अपने क्षेत्रों में नवप्रवर्तन का नेतृत्व करने में सक्षम हों।
बिजनेस एजुकेशन की पेशकश को और मजबूती प्रदान करते हुए WUD ने अपने बीबीए और एमबीए प्रोग्राम में उद्यमशीलता और डेटा एनालिटिक्स को भी शामिल किया है। ये विशेषज्ञताएं भविष्य के कारोबारी नेताओं को विस्तार योग्य उद्यम का निर्माण करने और डेटा आधारित रणनीतिक निर्णय करने के लिए टूल्स प्रदान करेंगी। इस युनिवर्सिटी ने 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रियाएं पहले ही शुरू कर दी हैं। WUD एप्टीट्यूड टेस्ट (WUDAT) 2025 का प्रथम चरण 11-12 जनवरी को ऑनलाइन संपन्न कराया गया था। क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी अंतिम चयन चरण में जाएंगे जिसमें एक कैंपस इंटरव्यू शामिल है। आगे की सोच वाले इन प्रोग्राम के साथ WUD रचनात्मक शिक्षा के लिए भारत के प्रमुख संस्थान के तौर पर अपनी प्रतिष्ठा निरंतर मजबूत कर रही है और विद्यार्थियों को उद्योग के अत्याधुनिक ज्ञान, वैश्विक गठबंधन और वास्तविक दुनिया के अनुभव तक बेजोड़ पहुंच की पेशकश कर रही है। इन नए स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता के अंतर्गत कक्षा 12 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है जिसके बाद अभ्यर्थी को एक एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू से गुजरना होगा। बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन के लिए आईआईटी-जेईई अंकों को तरजीह दी जाती है, जबकि बी.डेस इन गेम डिजाइन एंड डेवलपमें के लिए यूसीईईडी, एनआईडी या निफ्ट के अंकों पर विचार किया जाता है। ये इंटरव्यू एक पैनल द्वारा लिए जाएंगे जिसमें विद्यार्थियों द्वारा चुने गए क्षेत्र से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। रचनात्मक साक्ष्य जैसे पोर्टफोलियो, ड्राइंग, फोटोग्राफ, क्राफ्ट आदि भी दिखाए जा सकते हैं। World University of Design पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ जोडक़र शिक्षा में एक मानक स्थापित करती है जिससे विद्यार्थी करियर और जीवन दोनों के लिए तैयार होते हैं। हरियाणा के सोनीपत में स्थित World University of Design भविष्य को नया आकार देने के लिए तैयार रचनात्मक पेशेवर को पोषित करने के लिए समर्पित है। इच्छुक आवेदक, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए इस युनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

 



You may also like

Leave a Comment