Wednesday, July 1, 2026 |
Home EducationGitam University Bangalore ने Sirena Technologies का किया स्वागत, Robotics और AI Centre of Excellence लॉन्च किया

Gitam University Bangalore ने Sirena Technologies का किया स्वागत, Robotics और AI Centre of Excellence लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु  Gitam University, Bangalore (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यूनिवर्सिटी ने Robotics और Artificial intelligence Centre of Excellence का उद्घाटन किया और Sirena Technologies द्वारा एक अत्याधुनिक R&D सेंटर की शुरुआत की, जो कि कैंपस में स्थापित होने वाला पहला कॉर्पोरेट साझेदार है। यह अग्रणी सहयोग इंडस्ट्री और अकादमिक क्षेत्र के बीच प्रभावशाली भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करता है, जिससे जीआईटीएएम शोध, नवाचार और भविष्य-केंद्रित शिक्षा में अग्रणी संस्था के रूप में उभर रही है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोलिन्स एयरोस्पेस के वाइस-प्रेसिडेंट इंजीनियरिंग सव्यसाची के. श्रीनिवास उपस्थित थे। Gitam University की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की इंजीनियरिंग प्रतिभा को ऐसे प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है जहाँ वे अकादमिक शिक्षा से वास्तविक नवाचार तक की यात्रा तय कर सकें। ऐसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भविष्य में एयरोस्पेस और एआई में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सहायक होंगे। समारोह में Gitam University के कुलपति डॉ. एरोल डी’सूजा ने कहा कि सिरेना टेक्नोलॉजीज के साथ हमारा सहयोग जीआईटीएएम की प्रायोगिक और बहुविषयक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम मिलकर एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहे हैं जिसमें छात्र वास्तविक नवाचारों से जुड़ते हैं और उभरते हुए उद्योगों में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनते हैं। प्रो. केएनएस आचार्य, प्रो वाइस चांसलर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे पहले कॉर्पोरेट सहयोगी के रूप में बेंगलुरु कैंपस में सिरेना टेक्नोलॉजीज का स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह तो केवल शुरुआत है, भविष्य में और भी कई साझेदारियाँ होंगी।
पिछले वर्ष शुरू हुआ जीआईटीएएम यूनिवर्सिटी का रोबोटिक्स और एआई प्रोग्राम अपने दूरदर्शी और बहुविषयक पाठ्यक्रम के लिए पहले ही सराहना प्राप्त कर चुका है। नव-उद्घाटित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्नत प्रयोगशालाएँ हैं जो पहले वर्ष से अंतिम सेमेस्टर तक व्यावहारिक शिक्षा को समर्थन प्रदान करती हैं।
वैश्विक Robotics और AI Market के 2030 तक $500 बिलियन से अधिक होने का अनुमान है, जो कि एयरोस्पेस, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी क्षेत्रों में उपयोग से प्रेरित होगा। Gitam University के यह रणनीतिक निवेश उभरते उद्योग की माँगों के अनुरूप हैं और उद्देश्य है कि छात्र उद्योग के लिए पूरी तरह से तैयार और रोजगारयोग्य बनें।
प्रो. बसवराज के, एसोसिएट डीन – कोर इंजीनियरिंग एवं Gitam School of Technology, बेंगलुरु के निदेशक ने कहा, कि हमें खुशी है कि कोर इंजीनियरिंग एक बार फिर गति पकड़ रही है। एआई और रोबोटिक्स को मूलभूत इंजीनियरिंग के साथ एकीकृत करना छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है। कार्यक्रम का समापन कोलिन्स एयरोस्पेस द्वारा एक विशेषज्ञ सत्र के साथ हुआ जिसमें एयरोस्पेस नवाचारों पर चर्चा की गई, साथ ही इंटर्नशिप ऑफर वितरित किए गए और लैब विज़िट भी आयोजित की गईं। इस क्र&ष्ठ सेंटर के उद्घाटन के साथ, Gitam University ने एक बार फिर भविष्य-केंद्रित शिक्षा में अपनी अग्रणी भूमिका को सुदृढ़ किया है।



You may also like

Leave a Comment