Wednesday, November 25, 2026 |
Home Educationराजस्थान में बेटियों की शिक्षा को नया आधार, RK Group ने सरकारी स्कूल को दिया विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा

राजस्थान में बेटियों की शिक्षा को नया आधार, RK Group ने सरकारी स्कूल को दिया विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा

RK Trust ने कालंद्री के प्रेम रतन शाह मेमोरियल राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विकास में सहयोग दिया है, जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं डॉ. अरविंद पनगढ़िया, अध्यक्ष, 16वां वित्त आयोग, 22 नवंबर 2026 को मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय का उद्घाटन किया। उनके साथ भारतीय एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और समाजसेवी डॉ. शोभा वर्तमान भी हुई शामिल

by Business Remedies
0 comments

राजस्थान, 22 नवंबर 2026: सिरोही जिले के कालंद्री में राजस्थान सरकार और आरके ट्रस्ट की साझेदारी से बने प्रेम रतन शाह मेमोरियल राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन 22 नवंबर 2026 को डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने किया। डॉ. पनगढ़िया पद्म भूषण से सम्मानित हैं। वे भारत के 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।
इस स्कूल का प्रयास है कि कालंद्री और आसपास के क्षेत्रों की बेटियों को अच्छी शिक्षा आसानी से मिल सके। बच्चों के अनुकूल, आधुनिक वातावरण को ध्यान में रखकर बने इस परिसर में स्थानीय जलवायु के अनुसार तैयार भवन, तकनीक से जुड़ी कक्षाएं, शिक्षकों का प्रशिक्षण, अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और छात्रवृत्ति की सहायता उपलब्ध है। अभी यहां लगभग 350 बच्चे पढ़ रहे हैं, और स्कूल में एक साथ 1000 विद्यार्थियों तक के पढ़ने की व्यवस्था है।
पहले के श्री महावीर राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं अब इस नए परिसर में आ गई हैं, जहां उन्हें और अच्छी सुविधाएं तथा पढ़ाई के नए साधन मिल रहे हैं।
यह पहल इस विश्वास पर टिकी है कि बेटियों को पढ़ाने से हर व्यक्ति का जीवन संवरता है और पूरे समुदाय में बदलाव आता है। शाह परिवार की सेवा की परंपरा और आरके ट्रस्ट के शिक्षा के प्रति समर्पण से प्रेरित यह स्कूल ऐसी बेटियां तैयार करना चाहता है जो जिज्ञासु हों, सरल और विनम्र हों और आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। इसका मार्गदर्शक संकल्प है: “एक बेटी को पढ़ाएं, पूरे समुदाय को सशक्त बनाएं, एक पूरी पीढ़ी को आगे बढ़ाएं।”

डॉ. अरविंद पनगढ़िया, अध्यक्ष, 16वां वित्त आयोग; कुलाधिपति, नालंदा विश्वविद्यालय; और प्रोफेसर, अर्थशास्त्र, कोलंबिया विश्वविद्यालय ने कहा, “मेरा पूरा जीवन शिक्षा की नींव पर खड़ा है इसीलिए मैं मानता हूँ कि संसार में शिक्षा से बड़ा जीवन में आगे बढ़ने का कोई साधन नहीं है। मैं सब माता पिता से अनुरोध करता हूँ की अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाएँ क्यूँकि लड़का हो या लड़की, शिक्षा सब ही के लिए महत्वपूर्ण है.”
उद्घाटन के अवसर पर आरके ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आरके शाह ने कहा, “मेरी जड़ें कालंद्री से जुड़ी हैं, इसलिए यह स्कूल मेरे मन के बहुत करीब है। अपने गांव के लोगों के लिए अच्छे अवसर बनाना मेरा सदा से सपना रहा है। मेरा पक्का विश्वास है कि एक बेटी को पढ़ाने से केवल उसका भविष्य ही नहीं संवरता, बल्कि उसका परिवार और पूरा समुदाय भी सशक्त होता है। मुझे आशा है कि यह स्कूल हर बेटी को बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास और अवसर देगा, ताकि वह वही बन सके जो वह बनना चाहती है। इस सपने को साकार होते देखना मेरे लिए बड़े आनंद की बात है।”
इस परिसर के निर्माण में मिट्टी के ब्लॉकों का उपयोग किया है। भवनों को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने की तकनीकें, छायादार खुले स्थान, वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा की व्यवस्था भी की गई है। छायादार गलियारे और आंगन खेल, समूह गतिविधियों, खुले में पढ़ाई और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देते हैं, और स्कूल के समय के बाद समुदाय के लिए साझा स्थान का भी काम करते हैं।
उद्घाटन समारोह में संदीपन देब द्वारा लिखित पुस्तक “फुटप्रिंट्स ऑफ फेथ: इन सर्च ऑफ जैन हेरिटेज इन पाकिस्तान” का विमोचन डॉ. शोभा वर्तमान ने किया।



You may also like

Leave a Comment