Monday, March 9, 2026 |
Home » मारुति की फरवरी में कुल बिक्री 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,13,995 इकाई रही

मारुति की फरवरी में कुल बिक्री 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,13,995 इकाई रही

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/New Delhi। देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी Maruti Suzuki India (MSI) की फरवरी में कुल बिक्री 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,13,995 इकाई हो गई। इससे पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 1,99,400 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी कुल यात्री वाहनों की बिक्री थोड़ी बढ़कर 1,61,000 इकाई हो गई, जबकि फरवरी 2025 में यह 1,60,791 इकाई थी।

Alto और S-Presso वाले मिनी कार खंड की बिक्री मामूली बढ़कर 10,238 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 10,226 इकाई थी। हालांकि, Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR जैसे कॉम्पैक्ट कार खंड की बिक्री पिछले महीने घटकर 66,386 इकाई रह गई, जो फरवरी 2025 में 72,942 इकाई थी।

दूसरी ओर, Brezza, Ertiga, E-Vitara, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny और XL6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 65,033 इकाई के मुकाबले बढ़कर 72,756 इकाई हो गई।

कंपनी ने कहा कि हल्के वाणिज्यिक वाहन Super Carry की बिक्री एक साल पहले फरवरी के 2,710 इकाई से बढ़कर 3,130 इकाई रही। फरवरी 2026 में कंपनी का कुल निर्यात पिछले साल इसी महीने के 25,021 इकाई के मुकाबले बढ़कर 39,155 वाहन रहा।



You may also like

Leave a Comment