Thursday, November 19, 2026 |
Home Automobileमहिंद्रा XEV 9S बनी भारत की सबसे सुरक्षित 7-सीटर एसयूवी

महिंद्रा XEV 9S बनी भारत की सबसे सुरक्षित 7-सीटर एसयूवी

by Business Remedies
0 comments

मुंबई । महिंद्रा ने घोषणा की है कि उसकी XEV 9S ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) के तहत 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसके साथ ही यह पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में भारत की सबसे सुरक्षित 7-सीटर एसयूवी बन गई है। यह टॉप रेटिंग पाने वाली भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ी भी है। XEV 9S ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (एओपी) में 32 में से 31.15 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (सीओपी) में 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। इस तरह इसका कुल स्कोर 76.15 रहा, जो अब तक भारत एनसीएपी के तहत टेस्ट की गई सभी 7-सीटर गाड़ियों में सबसे अधिक है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. वेलुसामी आर. ने कहा, “भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार बनना बताता है कि ग्राहकों ने हमारे ब्रांड पर कितना भरोसा जताया है। भारत एनसीएपी की 5-स्टार रेटिंग इस भरोसे को और मजबूत करती है, और ग्राहकों को यह विश्वास दिलाती है कि वे जो गाड़ी चुन रहे हैं, वह डिजाइन, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सुरक्षा में भी बेहतरीन है।”



You may also like

Leave a Comment