EICMA 2026 में चार नए प्रोडक्शन-रेडी मॉडल किए पेश
सिंगापुर/मिलान। TVS Motor Company ने यूरोप के दोपहिया वाहन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मिलान में आयोजित EICMA 2026 में कंपनी ने यूरोपीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार विकसित चार प्रोडक्शन-रेडी मॉडल TVS Orbiter, TVS M1-S, TVS X और TVS RTR 125 पेश किए। कंपनी ने पहली बार आयोजन में सैकड़ों लोगों को अपने वाहनों की टेस्ट राइड का अवसर भी दिया। मजबूत डीलर नेटवर्क, स्थानीय स्तर पर बेहतर सर्विस और नए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के जरिए कंपनी यूरोप में अपनी दीर्घकालिक मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
इंटरनेशनल बिजनेस पर कंपनी का फोकस
TVS Motor Company के अंतरराष्ट्रीय कारोबार में यूरोप की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। कंपनी विकसित बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और कुल रेवेन्यू में इंटरनेशनल बिजनेस की हिस्सेदारी 2030 तक 40 फीसदी करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। कंपनी के प्रेसिडेंट (International Business) पेयमान करगर के अनुसार, यूरोप में Electric Mobility, Performance Motorcycles और Premium Urban Mobility के क्षेत्र में कारोबार की अच्छी संभावनाएं हैं। इसके लिए कंपनी प्रोडक्ट के साथ डिस्ट्रीब्यूशन, डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है।
यूरोप में रिटेल नेटवर्क का विस्तार
कंपनी का इटली में रिटेल नेटवर्क 100 से अधिक रिटेलर्स तक पहुंच चुका है। पिछले एक साल में इटली में कंपनी की बिक्री में 110 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, स्पेन और पुर्तगाल में कंपनी के 22 रिटेलर्स काम कर रहे हैं। अब कंपनी फ्रांस और जर्मनी में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा EICMA 2025 में पेश की गई RTX 300 को भी जल्द यूरोपीय डीलरशिप तक पहुंचाने की तैयारी है।
यूरोपीय ग्राहकों के लिए चार नए मॉडल
EICMA 2026 में पेश किए गए चार मॉडलों में तीन Electric Vehicles हैं। TVS Orbiter एक City Scooter है, जिसमें दो Removable Batteries का विकल्प दिया गया है। TVS M1-S इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर है, जिसकी अधिकतम रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसमें सीट के नीचे Full-Face Helmet रखने की जगह मिलती है। TVS X में 10.2 इंच की Touchscreen और In-built LTE Connectivity दी गई है। वहीं, TVS RTR 125 को यूरोप के A1 Licence धारकों और पहली बार मोटरसाइकिल चलाने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
टेस्ट राइड के साथ रेसिंग विरासत का प्रदर्शन
EICMA 2026 कंपनी के लिए खास रहा, क्योंकि पहली बार उसने आयोजन में अपने वाहनों की टेस्ट राइड की सुविधा उपलब्ध कराई। सैकड़ों लोगों ने विभिन्न मॉडलों को चलाकर उनका अनुभव लिया। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी ’82 Series Collection को भी वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया। इसमें ’82 Series RR 310, ’82 Series RTR 310, ’82 Series RTX 300 और ’82 Series Ronin 250 नाम से चार कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिलें पेश की गईं। ये मॉडल 1982 से चली आ रही TVS Racing की विरासत, इंजीनियरिंग क्षमता और मोटरस्पोर्ट्स से मिली तकनीकी सीख को प्रदर्शित करते हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये चारों मोटरसाइकिलें कॉन्सेप्ट मॉडल हैं और फिलहाल प्रदर्शन के उद्देश्य से पेश की गई हैं।
नेतृत्व और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूती
कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी नेतृत्व पर भी भरोसा जताया है। तीन दशक से अधिक का अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव अनुभव रखने वाले पेयमान करगर को 27 जनवरी, 2027 से TVS Motor Company का Director और Chief Executive Officer नियुक्त किया गया है। वह के. एन. राधाकृष्णन का स्थान लेंगे। कंपनी का मौजूदा मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो RR 310, RTR 310, Ronin और RTX 300 जैसे मॉडल्स के साथ यूरोपीय बाजार में विस्तार के अवसर तैयार कर रहा है। नए इलेक्ट्रिक और परफॉर्मेंस मॉडल्स के जरिए कंपनी प्रीमियम दोपहिया वाहन बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत करना चाहती है।
in englisha si tis
