गुरुग्राम। इस फेस्टिव सीजन में Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) ने अपने ग्राहकों को खुशी का एक और मौका दिया है। कंपनी ने Magnite और Gravite के चुनिंदा variants पर बिना किसी अतिरिक्त charge के CNG retrofitment kit लगवाने का विकल्प दिया है। इस limited-period offer से परिवारों के लिए CNG का विकल्प अपनाना और भी ज्यादा सुगम बन सकेगा।
इस offer के तहत ग्राहकों को Magnite के चुनिंदा variants के लिए Rs. 7,499 मूल्य वाली CNG retrofitment kit और Gravite के लिए Rs. 8,599 मूल्य वाली CNG retrofitment kit लगवाने का मौका मिलेगा। सरकार द्वारा प्रमाणित इस retrofitment kit के साथ standard product warranty के अलावा 3 साल/1,00,000 किलोमीटर की third-party warranty भी मिलेगी।
Nissan Gravite में smart twin-cylinder CNG solution (2×25 लीटर) दिया गया है, जो सेगमेंट में अपनी तरह का अनूठा feature है। इसे इस तरह से design किया गया है, जिससे 7-seater होने की flexibility बनी रहती है और गाड़ी रोजाना के इस्तेमाल के लिए भी सुगम रहती है। यह offer Nissan Magnite के चुनिंदा non-turbo variants (VISIA MT, VISIA EZ-SHIFT और VISIA+ MT के अतिरिक्त) और Nissan Gravite के Tekna variants पर 16 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध है।
यह offer भारतीय परिवारों के लिए practical और affordable mobility के विकल्पों को ज्यादा सुगम बनाने की दिशा में Nissan के focus को दिखाता है। Nissan Gravite को लेकर कंपनी के इस विचार को Gravite की launch film में भी खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें भारत के cultural fabric के उन विभिन्न पहलुओं का जश्न मनाया गया है, जो परिवार और साझा यात्राओं के माध्यम से एक साथ आते हैं।

