नई दिल्ली: देश के Passenger Vehicle बाजार में त्योहारी सीजन का असर अक्टूबर में साफ दिखाई दिया। प्रमुख वाहन कंपनियों ने अक्टूबर में मजबूत बिक्री दर्ज की। Maruti Suzuki India ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की, जबकि Hyundai Motor India और Mahindra & Mahindra ने भी नए बिक्री रिकॉर्ड बनाए। वहीं Tata Motors की कुल बिक्री में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
Maruti Suzuki की रिकॉर्ड बिक्री:
Maruti Suzuki India की कुल बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 2.76 लाख यूनिट पहुंच गई, जो कंपनी की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। घरेलू Passenger Vehicle डिस्पैच 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.12 लाख यूनिट हो गए। Super Carry और अन्य OEMs को सप्लाई समेत कुल घरेलू डिस्पैच करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 2.26 लाख यूनिट रहा।
Tata Motors की बिक्री में तेजी:
Tata Motors Passenger Vehicles Limited ने अक्टूबर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल 75,426 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले साल के 61,295 यूनिट से 23 प्रतिशत अधिक है। घरेलू Passenger Vehicle बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 73,894 यूनिट रही।
Mahindra और Hyundai ने भी बनाए रिकॉर्ड:
Mahindra & Mahindra की कुल वाहन बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 1,31,109 यूनिट रही। कंपनी का Export 77 प्रतिशत बढ़कर 7,102 यूनिट पहुंच गया। Hyundai Motor India की कुल बिक्री 17.7 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 82,299 यूनिट रही। घरेलू बिक्री 16.7 प्रतिशत बढ़कर 62,799 यूनिट और Export 21.1 प्रतिशत बढ़कर 19,500 यूनिट रहा।
MG Motor की बिक्री भी मजबूत:
JSW MG Motor India के Dealer Wholesale Dispatches अक्टूबर में 19 प्रतिशत बढ़कर 8,013 यूनिट रहे। कंपनी के अनुसार MG Hector Tomahawk EV और Windsor Indulge Edition जैसे नए Models को ग्राहकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है।

