जयपुर। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समापन महोत्सव के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जयपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में संस्कृत शिक्षा विभाग के पूर्व उपनिरीक्षक एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक पुस्तकों के लेखक शिक्षाविद् श्री रमेश वशिष्ठ को उनकी विशिष्ट सेवाओं एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सरदार पटेल गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि ‘सेवानिवृत्त सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय जजेज एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री जे.के. रांका रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में यह ऐतिहासिक सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री राजेंद्र कुमार नायक तथा जयपुर नगर निगम की पूर्व महापौर श्रीमती शील धाबाई , समाजसेवी श्री धर्मेन्द्र मारवाल, ग्लोबल एंबेसडर डॉ. सुश्री तुहिना प्रकाश शर्मा (पुष्कर, अजमेर), श्री मूल सिंह नाथावत (जयपुर) तथा डॉ. ओम प्रकाश शर्मा (जयपुर) की विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह की अध्यक्षता रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के कुलपति एवं प्रसिद्ध कानूनविद् डॉ. एच.सी. गणेशिया ने द्वारा की गई।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों की 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत, वैश्विक शांति एवं विश्व बंधुत्व की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
शिक्षाविद् रमेश वशिष्ठ को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर उनके शुभचिंतकों, परिचितों एवं परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन रोटरी भवन सभागार, संगम टावर के पास, हाथरौई किला, जयपुर में किया गया।

