जयपुर | बिजनेस रेमेडीज़
न्यू इंडिया ट्रस्ट के ‘नया और विकसित भारत अभियान’ के तहत वार्ड 17 में ओम शिव कॉलोनी एवं सेन कॉलोनी नवीभा समिति की संयुक्त जागरूकता बैठक एवं सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित पार्षद सुमेंर सिंह जोधा रहे, जबकि अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी अमरनाथ चंगोत्रा ने की। साथ ही जोधा का संस्था की टीम व दोनों नविभा समितियों की ओर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। नविभा समितियों की ओर से कार्यक्रम में दोनों कॉलोनी से 40 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाशाली युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अमरनाथजी चंगोत्रा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पार्षद सुमेंर सिंह जोधा ने विकसित भारत के अभियान को सरल शब्दों में समझाते हुए इसकी प्रशंसा की तथा राष्ट्र निर्माण के लिए शुरुआत की पहल स्वयं से करने हेतु प्रेरित किया तथा ट्रस्ट द्वारा विद्याधर नगर एवं झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चलाए जा रहे इस अभियान को सराहनीय पहल बताया एवं लोगों को इससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुडऩे हेतु प्रोत्साहित किया।
न्यू इंडिया ट्रस्ट के सीईओ अनिल पारीक ने सभी को नागरिक कर्तव्यों के पालन हेतु शपथ दिलाकर राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं की भागीदारी निभाने हेतु प्रोत्साहित किया एवं संस्था टीम के द्वारा क्षेत्र में मिल रहे भरपूर सहयोग हेतु सराहना करते हुए नवीभा पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभियान के उद्देश्यों -जीवन में स्वच्छता, ट्रैफिक रूल्स, सामुदायिक विकास एवं स्व सशक्तिकरण के महत्व को समझाया।
आयोजन में संस्था के सीडीओ पंकज कुमार सैनी, महेंद्र सिंह नरूका (अध्यक्ष-ओम शिव कॉलोनी), नितिन श्रीवास्तव (सचिव-ओम शिव कॉलोनी), रघुवीर सिंह (अध्यक्ष-सेन कॉलोनी), दलीप सिंह (सचिव-सेन कॉलोनी) की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य एवं निवासी मौजूद रहे।

