जयपुर। Choice International Limited ने अपनी ब्रोकिंग सहयोगी कंपनी Choice Equity Broking Private Limited में दक्षिण कोरिया के प्रमुख वित्तीय संस्थान NH Investment & Securities द्वारा Rs. 900 करोड़ के रणनीतिक निवेश को सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की है। आधिकारिक बयान के अनुसार, Choice Equity Broking को Rs. 8,99,99,95,500 (लगभग Rs. 900 करोड़) की पूरी अंशदान राशि प्राप्त हो गई है। इसके तहत जुलाई 2026 में हुए समझौते के अनुसार, NHIS को Rs. 2,130 प्रति शेयर की दर पर 42,25,350 Fully Paid Compulsorily Convertible Preference Shares आवंटित किए गए हैं।
इस रणनीतिक साझेदारी से प्राप्त पूंजी का उपयोग Choice Equity Broking की विकास क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। कंपनी इस राशि को Margin Trading Facility (MTF) व्यवसाय के विस्तार, Technology Infrastructure को बेहतर बनाने, नए ग्राहक जोड़ने, Talent Development और नए वित्तीय उत्पादों के Innovation में निवेश करेगी। पूंजी निवेश के अलावा, यह वैश्विक साझेदारी Choice Group के भारतीय बाजार के अनुभव और घरेलू वितरण नेटवर्क को NHIS की अंतरराष्ट्रीय संस्थागत विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगी। दोनों संस्थान मिलकर Institutional Broking, Research, Capital Markets, Risk Management और Operational Practices पर सहयोग करेंगे, जिससे भारतीय बाजार में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता और विकास को नई गति मिलेगी।

