Sunday, October 25, 2026 |
Home Metro City Specialजैन धार्मिक प्रीमियर लीग JDPL-2026 का भव्य समापन, वीर फॉलोवर्स ने जीता खिताब

जैन धार्मिक प्रीमियर लीग JDPL-2026 का भव्य समापन, वीर फॉलोवर्स ने जीता खिताब

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजऩेस रेमेडीज
जैन धर्म, खेल भावना, आपसी एकता और संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय जैन धार्मिक प्रीमियर लीग (JDPL-2026) का भव्य समापन मानसरोवर स्थित महावीर भवन में श्रद्धेय श्री कौशल मुनि जी महाराज साहब एवं श्रद्धेय श्री अनुपम मुनि जी महाराज साहब के पावन सान्निध्य में हुआ। वीर फॉलोवर्स एवं आगम बिलीवर्स के बीच फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें वीर फॉलोवर्स ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 टीमों—वीर फॉलोवर्स, संयम वॉरियर्स, नवकार एक्सप्रेस, धर्म धुरंधर, कर्म ब्लास्टर्स, आगम बिलीवर्स, जैन जीनियस, समकित डायमंड्स, मोक्ष राइडर्स और संस्कार सनराइजर्स ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान खिलाडिय़ों में उत्साह, अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन स्थल पर दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ एवं आकर्षक उपहारों की व्यवस्था भी की गई।
समापन समारोह में सभी टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 10 बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड, मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड एवं बेस्ट डिसिप्लिन टीम अवॉर्ड भी वितरित किए गए। साथ ही ‘जाग सके तो जाग’ पुस्तक प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में संगिनी सेंट्रल फोरम की अध्यक्ष सुमन जी चोरडिय़ा एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. एन. के. खीचा व डॉ. पारसमणि जी खीचा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सुमन जी चोरड़िय़ा ने अपने जीवन का लंबा समय शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित किया है। लगभग तीन वर्ष पूर्व सुबोध स्कूल से सेवानिवृत्त हुईं, सुमन जी चोरडिय़ा वर्तमान में संगिनी सेंट्रल फोरम की अध्यक्ष के रूप में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। शिक्षा एवं समाजसेवा के साथ उनकी चित्रकला में भी विशेष रुचि है और वे अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी आयोजित करने की तैयारी कर रही हैं। वहीं डॉ. एन. के. खीचा शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सुपरविजन स्केल से सेवानिवृत्त हैं।
जैन मंगल संस्थान राजस्थान के चेयरमैन, राजस्थान प्रदेश नशाबंदी समिति, जयपुर के उपाध्यक्ष तथा ‘मंगलायतन’ एवं ‘विमल विद्याधर’ पत्रिकाओं के मानद सलाहकार के रूप में भी जुड़े रहे हैं। वे राष्ट्रीय न्यायिक प्रशिक्षक के रूप में भारत सरकार से भी संबद्ध रहे हैं। पिछले 25 वर्षों से विपश्यना ध्यान साधना से जुड़े डॉ. खिचा ‘तरुण शांति सैनिक, भारत’ के रूप में भी सक्रिय हैं। प्रोग्राम की शुरूआत मेघा जी लोढ़ा ने मंगलाचरण से की। इस आयोजन का संचालन महिला मंडल एवं युवा प्रकोष्ठ, मानसरोवर द्वारा किया गया, जिसमें संगीता लोढ़ा, ललिता जैन, पुनीत सिंघवी एवं नितिन आंचलिया ने कार्यक्रम संयोजक की भूमिका निभाई। साथ ही समापन समारोह के अवसर पर जाग सके तो जाग प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर नयना जी जैन, द्वितीय स्थान गरिमा जी जैन एवं तृतीय स्थान पर निकिता जी जैन रहे इन्हे पुरस्कार प्रदान किया तथा अन्य को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किये गए। वहीं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था, महावीर भवन, मानसरोवर, जयपुर के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।



You may also like

Leave a Comment