अहमदाबाद। Media and Entertainment क्षेत्र की प्रमुख कंपनी City Pulse Multiventures Limited ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त हुई छमाही के लिए अपने Unaudited Consolidated Financial Results की घोषणा कर दी है। कंपनी के Board of Directors की बैठक में मंजूर किए गए इन परिणामों के अनुसार, इस छमाही में कंपनी के Business Operations में अभूतपूर्व उछाल देखा गया है। 30 सितंबर, 2026 को समाप्त 6 महीनों के दौरान कंपनी का परिचालन से Revenue बढ़कर 1,61,375.13 लाख रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान छमाही में मात्र 231.15 लाख रुपये था। राजस्व में इस भारी बढ़ोतरी के साथ ही समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का Profit After Tax (PAT) भी पिछले साल के 99.02 लाख रुपये के मुकाबले कई गुना बढ़कर 2,349.09 लाख रुपये दर्ज किया गया है। वित्तीय नतीजों के साथ कंपनी की Basic Earnings Per Share (EPS) भी सुधरकर 21.31 रुपये पर पहुंच गई है।
कंपनी प्रोफाइल और भविष्य की योजनाएं: वर्ष 2000 में अहमदाबाद, गुजरात में स्थापित City Pulse Multiventures Limited देश में Mini-plex/Multiplex की अवधारणा शुरू करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक है, जो अपने प्रसिद्ध ब्रांड ‘WOW Cine Pulse’ और डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘WOWPLEX’ के जरिए फिल्म निर्माण, वितरण और OTT Content प्रदर्शन के व्यवसाय में सक्रिय है। हाल के वर्षों में कंपनी ने अपने पारंपरिक सिनेमा व्यवसाय से आगे बढ़कर बड़े स्तर पर Diversification किया है। कंपनी ने हाल ही में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Matrubharti’ का Strategic Acquisition किया है और खुद को Renewable Energy (Matar Solar Project), Education (Lavkush Education Group), GIFT City Ventures, Fuel Retailing तथा E-Payment Solutions जैसे नए जमाने के उभरते क्षेत्रों में मजबूती से स्थापित किया है। भविष्य की योजनाओं को लेकर कंपनी का स्पष्ट ध्यान Digital और Technology-driven क्षेत्रों में पैठ बढ़ाने और Renewable Energy Infrastructure का विस्तार करने पर है।

