नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज
नई दिल्ली आधारित ‘BLS Polymers Limited’ तारों, केबलों और भूमिगत पाइपलाइनों में उपयोग होने वाले विशेष Polymer Compounds का निर्माण करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा Production Capacity बढ़ाकर Manufacturing Facility के विस्तार के लिए Capital Expenditure की आवश्यकता को पूरा करने, Working Capital Requirements और General Corporate Purposes की पूर्ति हेतु BSE और NSE Mainboard पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospects से कंपनी की Business Activities के संबंध में जानकारी हासिल की है।
Business Activities: वर्ष 1991 में निगमित BLS Polymers Limited तारों, केबलों और भूमिगत पाइपलाइनों में उपयोग होने वाले विशेष Polymer Compounds का निर्माण करती है। इसके Products में HDPE, MDPE, LLDPE, XLPE, PVC, HFFR, Cable Filling Compounds और Adhesive Coating Compounds शामिल हैं। ये Compounds Power, Telecom, Railways, Water और Oil & Gas जैसे Industries की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी का गोवा में लगभग 24,220 वर्ग मीटर में फैला एक Manufacturing Plant है, जिसमें 11 मशीनें लगी हैं। इसमें एक इन-हाउस Laboratory, एक Quality Control Team और ISO 9001:2015 Certification है। कंपनी Clients की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए Customized Products भी विकसित कर रही है। BLS Polymers बांग्लादेश, मिस्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और जाम्बिया सहित कई देशों को अपने Products Export करती है। कंपनी के लिए Mormugao Port के निकट होने के कारण Raw Material का Import और Finished Products का Export आसान हो जाता है। कंपनी मुख्य रूप से Power, Oil & Gas Pipelines, City Gas Distribution, Telecom और Water Infrastructure Sectors को सेवाएं प्रदान करती है।
वैश्विक स्तर पर मजबूत Network और Capabilities
30 से अधिक वर्षों के Polymer Compounding अनुभव के साथ, कंपनी ने देश और दुनिया में एक बड़ा Customer Base तैयार किया है। कंपनी वर्तमान में भारत के 24 राज्यों और 13 देशों में अपने Clients को सेवाएं दे रही है। कंपनी की मौजूदा Manufacturing Capacity 35,251 Metric Tonnes Per Annum (MTPA) है। कंपनी 6 Product Categories के तहत काम करती है और अब तक 127 Polymer Grades का निर्माण कर चुकी है। कंपनी से अब तक 190 से अधिक बड़े Clients जुड़ चुके हैं। BLS Polymers के पास Formulation Design, Testing और Validation के लिए एक अत्याधुनिक इन-हाउस Research & Development Laboratory है। इसके अलावा, कंपनी की Manufacturing Units ISO और BIS Certified हैं, जो इसके Products की उच्च Quality और Reliability को दर्शाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, Power Distribution, Telecom Network Expansion, और Gas व Water Pipelines की बढ़ती मांग के कारण आने वाले समय में Polymer-based Protective Products की मांग में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है।
अनुभवी Management
40 वर्षीय करण अग्रवाल कंपनी के Promoter, Chairman और Managing Director हैं। उन्होंने ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय के IILM Undergraduate Business School से Business & Management Studies में विशेषज्ञता के साथ Bachelor of Science की डिग्री प्राप्त की है। इससे पहले वे BLS Ecotech Limited में Director के पद पर कार्यरत थे। वे कंपनी के प्रमुख कार्यों जैसे Manufacturing, Product Development और Exports का पर्यवेक्षण करते हैं। उन्हें Polymer Industry में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है और उन्होंने हमारे Product Portfolio के विविधीकरण और भौगोलिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अरविंद कुमार अग्रवाल कंपनी के Chief Financial Officer हैं। उन्हें Finance और Accounts क्षेत्र में 47 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से B.Sc. और M.Sc. की डिग्री तथा Indian Institute of Banking and Finance से CAIIB की उपाधि प्राप्त की है। वे पूर्व में Punjab National Bank में Senior Management Grade (SMG) के पद पर कार्यरत थे।
Financial Performance: Profit and Loss Statement के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 30150.44 लाख रुपए की Total Income और 752.20 लाख रुपए का Profit After Tax, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 33669.82 लाख रुपए की Total Income और 2113.60 लाख रुपए का Profit After Tax और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 35441.12 लाख रुपए की Total Income और 2700.94 लाख रुपए का Profit After Tax अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने 10780.97 लाख रुपए की Total Income और 1022.98 लाख रुपए का Profit After Tax अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने करीब 9.58 प्रतिशत का PAT Margin हासिल किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘BLS Polymers Limited’ का IPO BSE और NSE Mainboard पर 27 अक्टूबर को खुलकर 29 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 1,70,00,000 Equity Shares 142 से 150 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 255 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Unistone Capital Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख Investment Advice नहीं है।

