Wednesday, October 21, 2026 |
Home Metro City SpecialHolani Group ने दो प्रमुख फंडों के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का उद्घाटन किया

Holani Group ने दो प्रमुख फंडों के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का उद्घाटन किया

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर स्थित प्रमुख वित्तीय और निवेश सलाहकार समूहों में से एक, Holani Group की कंपनी Holani Capital Advisors LLP ने अपनी विस्तार रणनीति के तहत राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपने दो प्रमुख फंडों के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का उद्घाटन किया है। यह आधुनिक ऑफिस जयपुर के वीआईपी और व्यावसायिक क्षेत्र बनी पार्क स्थित ‘Sony Paris Point’ (चौथी मंजिल, ऑफिस नंबर 415) में शुरू किया गया है। समूह ने वैकल्पिक निवेश के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए अपने दो फंडों, Holani Venture Capital Fund और Holani Emerging Growth Fund, के लिए कॉर्पोरेट ऑफिस खोला है।

इस नए दौर की शुरुआत के अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ। इस खास मौके पर वित्तीय जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों, उद्योगपतियों और प्रमुख निवेशकों ने शिरकत की। Holani Group के निदेशक Ashok Holani ने अपनी विकास यात्रा को “A New Beginning, A New Milestone” बताते हुए कहा कि यह विस्तार ग्राहकों को अधिक केंद्रित, उन्नत और विश्वस्तरीय वित्तीय सेवाएं प्रदान करने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय बाजार में अपनी मजबूत साख रखने वाले Holani Group की यह नई पहल राजस्थान और देश के उभरते हुए Startups और विकासशील व्यवसायों (SMEs) के लिए निवेश का एक बड़ा जरिया बनेगी।

Holani Capital Advisors LLP: यह कंपनी मुख्य रूप से Asset Management का काम करती है और इन दोनों फंडों का प्रबंधन करती है।

Holani Venture Capital Fund: इस नए फंड का प्राथमिक उद्देश्य देश के उभरते हुए Innovative Startups, शुरुआती दौर की कंपनियों (Early-stage Startups) और उच्च विकास क्षमता वाले Business Ideas को शुरुआती पूंजी (Seed Funding) और Mentorship प्रदान करना है।

Holani Emerging Growth Fund: यह फंड विशेष रूप से स्थापित और तेजी से बढ़ रही मध्यम आकार की कंपनियों पर केंद्रित है, जिन्हें अपने व्यवसाय को बड़े पैमाने पर ले जाने और बाजार विस्तार के लिए Growth Capital की आवश्यकता है।

जयपुर के इस नए Hub से समूह न केवल राजस्थान, बल्कि देश भर के निवेशकों को Equity और Venture Entrepreneurship से जोड़ने का काम करेगा। उद्योग विश्लेषकों का मानना है कि Holani Group के ये दोनों नए फंड Tier-2 और Tier-3 शहरों में औद्योगिक और डिजिटल क्रांति को नई गति दे रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment