Responsible AI और Green Digital Infrastructure पर दो दिवसीय Conference के उद्घाटन समारोह में IEEE के पदाधिकारी रहे अतिथि
जयपुर। Swami Keshvanand Institute of Technology, Management & Gramothan (SKIT), जयपुर में शुक्रवार को 9वें International Conference Emerging Technologies in Computer Engineering (ICETCE-2026) का शुभारंभ हुआ। Computer Science & Engineering तथा Information Technology Department द्वारा Hybrid Mode में आयोजित इस दो दिवसीय Conference का विषय Sustainable FinTech एवं Smart Societies के लिए Responsible AI एवं Green Digital Infrastructure है। Conference को IEEE Conference Record Number 72526 प्राप्त है तथा Infosys Campus Connect एवं Natural Group इससे जुड़े हैं।
ज्ञान मंदिर सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि Punjab Engineering College (PEC), चंडीगढ़ के Professor एवं IEEE Delhi Section तथा IEEE Chandigarh Sub-Section के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में IEEE Delhi Section के उपाध्यक्ष एवं NIT Uttarakhand के Professor व Dean प्रो. (डॉ.) विवेक श्रीवास्तव, IEEE Rajasthan Sub-Section के अध्यक्ष एवं MNIT Jaipur के Professor प्रो. (डॉ.) लावा भार्गव तथा IEEE Delhi Section के सचिव एवं PEC Chandigarh के Associate Professor डॉ. सिमरनजीत सिंह उपस्थित रहे।
SKIT के निदेशक जयपाल मील, CSE Department Head प्रो. (डॉ.) मेहुल महर्षि, IT Department Head डॉ. विपिन जैन तथा डॉ. पंकज दाधीच ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक जयपाल मील ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा Conference के Publication Chair प्रो. (डॉ.) मेहुल महर्षि ने Conference की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि प्रो. अरुण कुमार सिंह ने PEC में चंडीगढ़ के पहले Semiconductor Research Centre की स्थापना की, जिसका उद्घाटन वर्ष 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। उनकी 5G Use Case Lab को India Mobile Congress 2025 में देश की 100 लैब में प्रथम स्थान मिला। IIT Kharagpur से Ph.D. प्रो. विवेक श्रीवास्तव 100 से अधिक Research Papers प्रकाशित कर चुके हैं तथा उन्हें वर्ष 2024 में IEEE Delhi PES Chapter का Outstanding Engineer Award मिल चुका है। IIT Delhi से VLSI में Ph.D. प्रो. लावा भार्गव MNIT Jaipur में Dean (Research & Consultancy) एवं विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। UGC Raman Fellowship के तहत अमेरिका की University of Rochester में Postdoctoral Research कर चुके डॉ. सिमरनजीत सिंह Optical एवं Quantum Communication तथा 5G Technology के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
Conference Secretary डॉ. निकेता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सामूहिक फोटोग्राफ के साथ समारोह संपन्न हुआ। समारोह का संचालन B.Tech. के विद्यार्थी अजो जॉर्ज मैथ्यूज एवं रेशम ने किया।
इससे पूर्व सुबह तीन Tracks—Responsible, Trustworthy & Explainable AI; Green Data Centres & Sustainable Cloud Computing तथा AI-Based Financial Systems & Digital Innovation में Technical Sessions आयोजित हुए। इनमें Technical Program Chair प्रो. (डॉ.) अरुण के. सोमानी (Iowa State University, अमेरिका), प्रो. (डॉ.) विवेक श्रीवास्तव (NIT Uttarakhand), डॉ. चंद्रवर्धन सिंह राघव (IISc Bengaluru), एकांत कौशिक (TeamViewer, जर्मनी), प्रो. (डॉ.) असद अब्बास (Tecnológico de Monterrey, मैक्सिको) तथा डॉ. सुमित कालरा (IIT Jodhpur) ने Keynote Lectures दिए तथा शोधार्थियों ने अपने Research Papers प्रस्तुत किए।
