Friday, November 20, 2026 |
Home Metro City Specialई.वी. पब्लिक स्कूल में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

ई.वी. पब्लिक स्कूल में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

by Business Remedies
0 comments

विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं खान-पान के स्टॉल से बटोरी वाहवाही

जयपुर। कालवाड़ रोड, हाथोज स्थित ई.वी. पब्लिक स्कूल में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे राम कुटिया धाम के श्रद्धेय श्री श्री 1008 अच्युत कृष्णदास जी महाराज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महाराज श्री ने विद्यार्थियों को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए संसद भवन, अस्पताल, प्राचीन एवं आधुनिक रहन-सहन, जंगल, किचन तथा सोलर ऊर्जा सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल तैयार किए। इन मॉडलों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

संस्था के संस्थापक श्री रमेश वशिष्ठ ने बताया कि बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

बाल मेले में विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल लगाए गए, जिनमें चाट, पकौड़ी, फल, जूस, भेलपुरी एवं सैंडविच सहित अनेक व्यंजनों की व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्टॉलों का संचालन किया। छोटे बच्चों ने फलों एवं सब्जियों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर तथा विभिन्न जानवरों के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक अभिनय भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

इस अवसर पर राम कुटिया धाम के श्रद्धेय श्री श्री 1008 अच्युत कृष्णदास जी महाराज ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में अभिभावकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था के संस्थापक श्री रमेश वशिष्ठ ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 



You may also like

Leave a Comment