जयपुर। प्लास्टिक और FRP मोल्डेड उत्पादों की प्रमुख निर्माता कंपनी Jyoti Global Plast Limited ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित MIDC Mahad में अपनी नई विनिर्माण इकाई के पहले चरण के सफल कमीशनिंग की घोषणा की है। इस विस्तार से कंपनी के Blow-moulded और Injection-moulded प्लास्टिक उत्पादों की वार्षिक विनिर्माण क्षमता में लगभग 2,500 मीट्रिक टन की बढ़ोतरी हुई है।
Mahad संयंत्र की स्थापना कंपनी की व्यापक क्षमता विस्तार योजना का हिस्सा है, जिसमें Akole में Captive Solar Power Plant की शुरुआत और Defence व Aerospace क्षेत्र में निरंतर विस्तार भी शामिल है। कंपनी ने इस नई इकाई का वित्तपोषण अपने IPO से प्राप्त शुद्ध आय और आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया है। Mahad Facility को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है और पहले चरण के शुरू होने से कंपनी को बढ़ती Order Book को पूरा करने, उत्पादन मात्रा बढ़ाने और विभिन्न उद्योगों के व्यापक ग्राहक आधार को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए Jyoti Global Plast Limited के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी Deven Bhavanji Shah ने कहा कि, “Mahad इकाई के पहले चरण की शुरुआत कंपनी की क्षमता विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि सालाना 2,500 मीट्रिक टन की यह अतिरिक्त विनिर्माण क्षमता उनके बढ़ते ग्राहक आधार की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता को बढ़ाती है और IPO के समय तय की गई विकास योजनाओं के अनुशासित क्रियान्वयन को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी पूंजी-कुशल तरीके से अपने संचालन का विस्तार करने और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
कंपनी प्रोफाइल: Jyoti Global Plast Limited चार दशकों से अधिक के अनुभव वाली ISO 9001:2015 प्रमाणित विनिर्माण कंपनी है, जो प्लास्टिक और FRP मोल्डिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी कई विनिर्माण इकाइयों का संचालन करती है और FMCG, Pharmaceutical, Automotive, Childcare, Toys तथा Defence व Aerospace क्षेत्रों के लिए Blow-moulded और Injection-moulded उत्पादों तथा सटीक पुर्जों का निर्माण करती है। अगस्त 2025 से NSE Emerge Platform पर सूचीबद्ध यह कंपनी देश-विदेश के प्रतिष्ठित ग्राहकों को अपने उच्च गुणवत्ता वाले Packaging और Industrial Solutions प्रदान करती है।
