Thursday, November 19, 2026 |
Home Corporate WorldMonolithisch India Limited को बिहार के नवादा में मिला दूसरा Quartzite Stone Block, कुल Mining Capacity बढ़कर 17.48 लाख Metric Ton सालाना हुई

Monolithisch India Limited को बिहार के नवादा में मिला दूसरा Quartzite Stone Block, कुल Mining Capacity बढ़कर 17.48 लाख Metric Ton सालाना हुई

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया आधारित Industrial Minerals और Silica-based Materials बनाने वाली प्रमुख कंपनी Monolithisch India Limited ने बिहार के नवादा जिले में अपना दूसरा Quartzite Stone Block हासिल कर लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा 17 नवंबर 2026 को आयोजित E-auction के माध्यम से यह Block आवंटित किया गया है। इस नए Block की स्वीकृत वार्षिक Mining Capacity 10.38 लाख Metric Ton प्रति वर्ष है, जबकि अगले 5 वर्षों में इससे कुल 51.90 लाख Metric Ton खनन की अनुमति मिली है। इस आवंटन के लिए Royalty सहित कुल प्रतिफल राशि 274.50 करोड़ निर्धारित की गई है, जिसका भुगतान 5 वर्षों में कई किस्तों में किया जाएगा। वैधानिक मंजूरियों के अधीन इस Block में अप्रैल 2027 तक Mining शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है।

नया आवंटित Block कंपनी के पहले से मौजूद नवादा Mining Block (जिसकी क्षमता 7.10 लाख MTPA है) के ठीक बगल में स्थित है। दोनों Blocks को मिलाकर अब कंपनी की कुल स्वीकृत वार्षिक Mining Capacity बढ़कर लगभग 17.48 लाख Metric Ton प्रति वर्ष हो गई है।

इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए Monolithisch India Limited के Managing Director हर्ष टेकरीवाल ने कहा कि, “यह उपलब्धि एक Integrated Silica-based Industrial Material Platform बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण Milestone है। कच्चे माल के इस मजबूत आधार से कंपनी को Foundry-grade Sand, Glass-grade Silica, Paint और Adhesive Industries के लिए Specialty Silica तथा Tile Adhesive जैसे Value-added Products के क्षेत्र में तेजी से विस्तार करने में मदद मिलेगी।”

Company Profile: वर्ष 2018 में स्थापित Monolithisch India Limited (पूर्व में Monolithisch India Private Limited) ‘Mineral Group’ का हिस्सा है, जिसका Registered Office पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) और Corporate Office रांची (झारखंड) में स्थित है। कंपनी मुख्य रूप से Steel Manufacturing (विशेषकर Induction Furnace) में उपयोग होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले Pre-mixed Ramming Mass और Refractory Materials के निर्माण और आपूर्ति में अग्रणी है। देश के प्रमुख Integrated और Secondary Steel Plants को अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ कंपनी अब अपनी Raw Material Self-sufficiency बढ़ाकर Construction Chemicals और Specialty Silica Products के बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।



You may also like

Leave a Comment