जयपुर। सौर ऊर्जा समाधान और Solar Panel निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Australian Premium Solar (India) Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपने Financial Results घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी की Total Income सालाना आधार पर 45.05 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 439.41 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 302.93 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी की Net Sales भी 45.00 प्रतिशत बढ़कर 302.47 करोड़ रुपए से 438.57 करोड़ रुपए हो गई।
Profitability के मोर्चे पर भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 21.08 प्रतिशत बढ़कर 52.40 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 43.28 करोड़ रुपए था, हालांकि EBITDA Margin 14.29 फीसदी से 2.36 प्रतिशत अंक घटकर 11.93 फीसदी दर्ज किया गया। कंपनी का Profit Before Tax 14.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.16 करोड़ रुपए से बढ़कर 43.59 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, Tax के बाद Net Profit सालाना आधार पर 15.81 प्रतिशत बढ़कर 33.12 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान छमाही में 28.60 करोड़ रुपए था। Net Profit Margin 9.44 फीसदी के मुकाबले 7.54 फीसदी (-1.90 प्रतिशत अंक) रहा, जबकि EPS 15.79 प्रतिशत बढ़कर 14.19 रुपए से 16.43 रुपए हो गई।
Revenue के विभाजन को देखें तो वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी की Total Sales में सबसे बड़ा योगदान Wholesale Segment का रहा, जिससे 264.64 करोड़ रुपए (60.34 फीसदी) की आय हुई। इसके बाद Solar Pump Segment से 120.61 करोड़ रुपए (27.50 फीसदी) और Retail Segment से 53.32 करोड़ रुपए (12.16 फीसदी) का Revenue प्राप्त हुआ। Geographical Expansion के मामले में कंपनी वर्तमान में Gujarat, Maharashtra, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Jharkhand, Bihar, Haryana, Tripura, Karnataka, Andhra Pradesh, Kerala, Tamil Nadu और Telangana सहित देश के 14 प्रमुख राज्यों में अपने Products का Distribution कर रही है।
Company Profile: वर्ष 2013 में स्थापित और Gujarat के Ahmedabad (Corporate Office) व Sabarkantha के Tajpur (Manufacturing Unit) से संचालित Australian Premium Solar (India) Limited भारत की अग्रणी Solar Technology कंपनियों में से एक है। कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले Monocrystalline और TOPCon Solar Modules व Inverters के निर्माण के साथ-साथ आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों के लिए Rooftop Solar व Solar Water Pump की EPC Services प्रदान करती है। ‘Make in India’ पहल के तहत कंपनी तेजी से अपनी Production Capacity और देशव्यापी Distribution Network का विस्तार कर रही है।
