Friday, November 20, 2026 |
Home Corporate Worldपहली छमाही में Om Infra Limited का EBITDA करीब दोगुना होकर Rs. 2,798.37 लाख पहुंचा, Net Profit में 87.54% का उछाल

पहली छमाही में Om Infra Limited का EBITDA करीब दोगुना होकर Rs. 2,798.37 लाख पहुंचा, Net Profit में 87.54% का उछाल

by Business Remedies
0 comments
om infra ltd

जयपुर। जयपुर आधारित देश की प्रमुख Engineering और Infrastructure Company Om Infra Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई Financial Year 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपने Financial Results की घोषणा की है। Company ने इस अवधि में Operating Profit और Net Profit में वृद्धि दर्ज की है। Standalone Balance Sheet के अनुसार Financial Year 2026-27 की पहली छमाही में Company का Standalone Revenue from Operations सालाना आधार पर 16.20% बढ़कर Rs. 24,512.18 लाख हो गया, जो पिछले Financial Year की समान अवधि में Rs. 21,101.06 लाख था। वहीं, Company की Total Income 15.36% की बढ़त के साथ Rs. 25,067.75 लाख दर्ज की गई, जबकि पिछले साल यह Rs. 21,730.01 लाख थी। Profit के मोर्चे पर Company का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है। इस दौरान Standalone EBITDA 98.73% की भारी छलांग लगाकर Rs. 2,798.37 लाख पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की पहली छमाही में Rs. 1,408.10 लाख था। इसके साथ ही EBITDA Margin में 4.68 Percentage Points का सुधार हुआ और यह 6.48% से बढ़कर 11.16% हो गया।

Profitability में इस सुधार के चलते Company का Profit Before Tax (PBT) पिछले वर्ष के Rs. 247.26 लाख से बढ़कर Rs. 1,521.83 लाख पर पहुंच गया। वहीं, Standalone Net Profit 87.54% की शानदार वृद्धि के साथ Rs. 1,390.87 लाख रहा, जो Financial Year 2025-26 की पहली छमाही में Rs. 741.64 लाख था। Company का Profit After Tax (PAT) Margin भी 2.14 Percentage Points बढ़कर 3.41% से 5.55% हो गया है। Company के अनुसार, हालांकि इस तिमाही में Realty Segment की Profitability कुछ प्रभावित रही, लेकिन Units की बिक्री में तेजी आने के कारण पूरे Financial Year 2026-27 में इस Segment का प्रदर्शन सकारात्मक रहने की पूरी उम्मीद है।

Financial Results पर टिप्पणी करते हुए Om Infra Limited के Managing Director एवं CEO Vikas Kothari ने कहा कि, “Financial Year 2026-27 की पहली छमाही के दौरान Company के Standalone Financial Performance में Revenue और Profitability दोनों मोर्चों पर मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में Company का EBITDA लगभग दोगुना हो गया है और Operating Margin में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि Company अपने Financial Performance को और मजबूत करने तथा निरंतर एवं Sustainable Growth सुनिश्चित करने पर पूरी तरह केंद्रित है।”

Company Profile: वर्ष 1971 में स्थापित और जयपुर स्थित Om Infra Limited (पूर्व नाम Om Metals Infraprojects Limited) भारत की एक अग्रणी Infrastructure और Engineering Group Company है। पांच दशकों से अधिक के अनुभव के साथ Company मुख्य रूप से Hydropower और Irrigation Projects के लिए Hydro-mechanical Equipment (जैसे Heavy Radial Gates, Hoists, Cranes और Spillways) के Design, Manufacturing, Supply और Installation के Turnkey Solutions प्रदान करती है। Company की मुख्य Manufacturing और Fabrication Unit राजस्थान के कोटा में स्थित है। इसके अलावा, Om Infra जल जीवन मिशन (JJM) के तहत Rural Water Supply Projects, Dams और Canals के निर्माण तथा Residential और Commercial Real Estate Development के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्यरत है।



You may also like

Leave a Comment