Monday, November 9, 2026 |
Home Metro City Specialपीसीएम धनवर्षा योजना को राजस्थान के रिटेलर्स का ऐतिहासिक समर्थन

पीसीएम धनवर्षा योजना को राजस्थान के रिटेलर्स का ऐतिहासिक समर्थन

by Business Remedies
0 comments

मात्र 15 दिनों में करीब 10,000 रिटेल काउंटर्स खुले, 57 वर्षों की सबसे सफल योजना
दिवाली से पहले दिवाली ऑफर को राजस्थान के बाज़ार में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
पीसीएम का पूरा नेटवर्क योजना से बेहद खुश, इसे बताया कंपनी की स्थापना से अब तक की सर्वश्रेष्ठ स्कीम
जयपुर। राजस्थान की प्रतिष्ठित एवं देश की अग्रणी मसाला निर्माता कंपनी पिंक सिटी मिल्स (पीसीएम मसाला) द्वारा 20 अक्टूबर 2026 को शुरू की गई ऐतिहासिक पीसीएम धनवर्षा योजना 2026-27 को रिटेलर्स ने हाथों-हाथ लिया है। योजना के शुभारंभ के बाद बीते 15 दिनों में राजस्थान के बाज़ार से मिली प्रतिक्रिया जबरदस्त और ऐतिहासिक रही है। इस दौरान करीब 10,000 रिटेल काउंटर्स खुल चुके हैं, जो पीसीएम मसाला के प्रति रिटेलर्स के अटूट भरोसे का प्रमाण है।
पीसीएम मसाले कंपनी के डायरेक्टर अमित खंडेलवाल और अंकित खंडेलवाल ने जानकारी दी।
पीसीएम से जुड़े डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर्स का पूरा नेटवर्क इस मेगा स्कीम से बेहद उत्साहित और खुश है। कंपनी की 57 वर्षों की यात्रा में इसे अब तक की सबसे बेहतरीन योजना बताया जा रहा है।
प्रबंधन एल. एल. गुप्ता एवं कृष्ण अवतार खंडेलवाल, प्रबंध निदेशक ने बताया कि हमारे रिटेलर भाइयों ने धनवर्षा योजना’ को जो अपार स्नेह और समर्थन दिया है, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। मात्र 15 दिनों में करीब 10,000 रिटेल काउंटर्स का जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। यह पीसीएम परिवार और रिटेलर्स के मजबूत रिश्ते की जीत है।
पीसीएम मसाले कंपनी की प्रबंध निदेशक द्रौपदी देवी और माया देवी ने जानकारी दी।
योजना की प्रमुख विशेषताएँ:
पहला पक्का धमाका: उत्पाद पैकेट पर दिए क्यू आर कोड को स्कैन करते ही 30 से 1,500 तक का कूपन कैशबैक सीधे बैंक खाते में।
दूसरा पक्का धमाका: 14 लेवल्स (थोक खरीद) पर 7 लाख से अधिक तथा 17 लेवल्स (फैंसी बॉक्स खरीद) पर 4 लाख से अधिक का अतिरिक्त इनाम।
योजना अवधि: 20 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक।



You may also like

Leave a Comment