जयपुर / ब्यावर | बिजऩेस रेमेडीज
राष्ट्रीय शांत क्रान्ति संघ के संगठनात्मक इतिहास में महत्वपूर्ण बदलाव के तहत जयपुर के नवीन लोढ़ा को संघ का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। राजस्थान के ब्यावर में आयोजित संघ के दो दिवसीय 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम की घोषणा की गई।
इसी अवसर पर शांत क्रान्ति संघ जयपुर के प्रवक्ता रोहित जैन को संघ के मुखपत्र श्रमण संस्कृति का संपादक नियुक्त किया गया। इन दोनों महत्वपूर्ण नियुक्तियों से जयपुर के शांत क्रान्ति संघ के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जैनाचार्य विजयराज जी के अनन्य भक्त नवीन लोढ़ा को ओजस्वी, तेजस्वी एवं प्रतिभा-संपन्न व्यक्तित्व के धनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। अपनी प्रभावशाली कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के बल पर उन्होंने जयपुर में शांत क्रान्ति संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से जयपुर शहर के जैन समाज में शांत क्रान्ति संघ की एक विशिष्ट और अनूठी पहचान स्थापित हुई है। इससे समाज में संघ की प्रतिष्ठा बढऩे के साथ नवीन लोढ़ा के प्रति सम्मान और गौरव का भाव भी मजबूत हुआ है। वर्तमान में जयपुर शांत क्रान्ति संघ के महामंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे नवीन लोढ़ा संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की क्षमता, प्रभावशाली व्यक्तित्व और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं मानी जाती हैं। जयपुर में संगठन को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों के बीच राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक सफर का एक अहम पड़ाव है। शांत क्रान्ति संघ के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में नवीन लोढ़ा पर अब संगठन की राष्ट्रीय गतिविधियों के समन्वय, कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाने और विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक संपर्क एवं सहभागिता को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। जयपुर में संगठन को नई पहचान दिलाने के उनके अनुभव का लाभ अब राष्टय स्तर पर भी मिलने की उम्मीद है।इसी राष्ट्रीय अधिवेशन में शांत क्रान्ति संघ जयपुर के प्रवक्ता रोहित जैन को संघ के मुखपत्र श्रमण संस्कृति का संपादक नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के माध्यम से वे संघ के धार्मिक, वैचारिक और संगठनात्मक विचारों को पत्रिका के जरिए पाठकों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से संघ की साहित्यिक एवं वैचारिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है। ब्यावर में आयोजित 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नवीन लोढ़ा और रोहित जैन को मिली नई जिम्मेदारियां जयपुर के शांत क्रान्ति संघ के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि हैं। एक ओर नवीन लोढ़ा को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का नेतृत्व करने का महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, वहीं दूसरी ओर रोहित जैन को संघ के मुखपत्र के संपादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इन नियुक्तियों से जयपुर के जैन समाज में हर्ष का वातावरण है। संगठन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि नवीन लोढ़ा के नेतृत्व अनुभव और रोहित जैन की संपादकीय भूमिका से शांत क्रान्ति संघ की संगठनात्मक एवं वैचारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और संघ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ होगी।

