Saturday, October 24, 2026 |
Home Metro City SpecialINA Solar और अमेरिकी कंपनी Caelux के बीच 3 GW की रणनीतिक साझेदारी, 2028 तक 29% दक्षता वाले सोलर मॉड्यूल बनाने का लक्ष्य

INA Solar और अमेरिकी कंपनी Caelux के बीच 3 GW की रणनीतिक साझेदारी, 2028 तक 29% दक्षता वाले सोलर मॉड्यूल बनाने का लक्ष्य

पांच वर्षों का कमर्शियलाइजेशन एग्रीमेंट, एडवांस्ड Perovskite टेक्नोलॉजी के साथ भारतीय सोलर मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई दिशा

by Business Remedies
0 comments

 

जयपुर। भारत की प्रमुख सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड (INA Solar) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने अमेरिका की उन्नत Perovskite सोलर टेक्नोलॉजी कंपनी Caelux Corporation के साथ पांच वर्षों के लिए 3 GW की रणनीतिक कमर्शियलाइजेशन साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां Caelux की विशेष Energy Producing Glass टेक्नोलॉजी को INA Solar की मौजूदा N-Type TOPCon सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग तकनीक के साथ इंटीग्रेट करेंगी। इस सहयोग के माध्यम से वर्ष 2028 तक 29% दक्षता वाले सोलर मॉड्यूल का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस साझेदारी के तहत Caelux की Perovskite आधारित तकनीक को INA Solar के G12R TOPCon मॉड्यूल प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जाएगा। यह तकनीक सोलर मॉड्यूल में एक अतिरिक्त बिजली उत्पादन करने वाली परत विकसित करने की दिशा में काम करती है, जिससे अधिक बिजली उत्पादन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड के चेयरमैन मनीष गुप्ता ने कहा, “INA Solar का निरंतर प्रयास भारत की घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करने, आधुनिक तकनीक अपनाने और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से उद्योग को नई दिशा देने का रहा है। Caelux (अमेरिकी कंपनी )के साथ यह साझेदारी हमारी Next-Generation Solar Manufacturing की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। TOPCon तकनीक और एडवांस्ड Perovskite टेक्नोलॉजी का संयोजन सोलर मॉड्यूल की दक्षता बढ़ाने और भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नए अवसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।”

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने कहा, “हमारा विजन भारत में एक मजबूत, एकीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत सोलर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करना है। सोलर मॉड्यूल, सोलर सेल और एल्युमिनियम फ्रेम निर्माण में हमारी बढ़ती क्षमताएं Backward Integration को मजबूत कर रही हैं। Caelux के साथ यह सहयोग नवाचार, परिचालन दक्षता और उच्च दक्षता वाले सोलर समाधानों के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।”

वर्तमान में INA Solar के पास जयपुर में तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में 5.5 GW की संयुक्त वार्षिक सोलर PV मॉड्यूल निर्माण क्षमता है। कंपनी मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 4.5 GW सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और 18,000 MTA एल्युमिनियम फ्रेम मैन्युफैक्चरिंग प्लांट विकसित कर रही है। यह Backward Integration कंपनी की सप्लाई चेन को मजबूत करने, परिचालन दक्षता बढ़ाने और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो 500 Wp से 635 Wp तक के सोलर मॉड्यूल्स में फैला है, जिसमें N-Type TOPCon और Mono PERC तकनीक शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी के पास लगभग 400 MW का Independent Power Producer (IPP) पोर्टफोलियो भी है।

भारत सरकार के Make in India अभियान और 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य के अनुरूप INA Solar घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कंपनी का नेटवर्क वर्तमान में 40,000 से अधिक ग्राहकों, 250 से अधिक जिलों और 1,000 से अधिक चैनल पार्टनर्स तक फैला हुआ है, जो देशभर में कंपनी की मजबूत बाजार पहुंच और विश्वास को दर्शाता है।

Caelux Corporation के CEO स्कॉट ग्रेबील (Scott Graybeal) ने कहा, “INA Solar के साथ यह साझेदारी भारत में Next-Generation Solar Technology को बड़े स्तर पर व्यावसायिक उत्पादन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग के साथ Caelux का वैश्विक अनुबंधित वॉल्यूम बढ़कर 26 GW हो जाएगा।”

Caelux Corporation के मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया एवं वेस्ट एशिया विश अय्यर (Vish Iyer) ने कहा, “INA Solar की TOPCon तकनीक और Caelux की Energy Producing Glass टेक्नोलॉजी का संयोजन भारत में उच्च दक्षता वाले सोलर मॉड्यूल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

दोनों कंपनियों के अनुसार, वर्ष 2028 तक इन मॉड्यूल्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है। हालांकि, यह तकनीकी सत्यापन, मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी और भारत की Approved List of Models and Manufacturers (ALMM) सहित लागू नियामकीय आवश्यकताओं की पात्रता पर निर्भर करेगा।

अपनी बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, Backward Integration, आधुनिक तकनीक और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ INA Solar भारत के तेजी से विकसित हो रहे सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में दीर्घकालिक और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment