जयपुर। Akme Fintrade (India) Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का Assets Under Management (AUM) 35.43% बढ़कर 1,039.35 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 767.46 करोड़ रुपये था।
कंपनी का Net Profit 19.48% बढ़कर 23.49 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 19.66 करोड़ रुपये था। Interest Income 30.92% बढ़कर 84.80 करोड़ रुपये और Net Interest Income (NII) 18.45% बढ़कर 47.77 करोड़ रुपये हो गया। Earnings Per Share (EPS) में 17.39% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 0.54 रुपये रहा।
कंपनी का Loan Disbursement 22.18% बढ़कर 205.10 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले Loan Disbursement में 44% की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी का Gross NPA 2.88% रहा, जबकि सितंबर 2025 में यह 2.96% था। Net NPA 1.39%, Net Interest Margin (NIM) 11.48% और Return on Assets (ROA) 4.68% रहा।
कंपनी का Capital to Risk-Weighted Assets Ratio (CRAR) 44.95% रहा, जबकि नियामकीय न्यूनतम आवश्यकता 15% है।
Udaipur स्थित Akme Fintrade (India) Limited एक NBFC है, जो MSME और Vehicle Loans उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण एवं अर्ध–शहरी क्षेत्रों में Financial Inclusion को बढ़ावा देने का काम करती है।

