जयपुर। अंबाला आधारित Polyurethane (PU) Foam और Mattress निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Sham Foam Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस छमाही में परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 51.4 फीसदी बढ़कर 5,733.56 लाख (लगभग 57.34 करोड़ रुपए) रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 3,786.8 लाख रुपए था। बेहतर परिचालन दक्षता और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन के चलते कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 88.0 फीसदी उछलकर 795.0 लाख रुपए (लगभग 8 करोड़ रुपए) पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में 422.9 लाख रुपए (4 करोड़ रुपए) था। इस दौरान कंपनी का EBITDA Margin 13.9 फीसदी दर्ज किया गया है।
पहली छमाही के दौरान कंपनी ने अपनी लाभप्रदता में बड़ी मजबूती दिखाई है। इस अवधि में कंपनी का Depreciation और कर पूर्ण लाभ सालाना आधार पर 88.4 फीसदी बढ़कर 779.9 लाख रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की समान छमाही में 413.8 लाख रुपए दर्ज किया गया था। वहीं कर पश्चात शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 92.8 फीसदी की शानदार वृद्धि के साथ 615.81 लाख रुपए (लगभग 6.16 करोड़ रुपए) हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 319.4 लाख रुपए था। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने उधारी कम करके और Working Capital के बेहतर प्रबंधन के माध्यम से अपनी वित्तीय स्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया है।
प्रबंधन का दृष्टिकोण और आगामी योजनाएं:
वित्तीय परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए Sham Foam Limited के Chairman एवं Managing Director Rajinder Kumar Jindal ने कहा कि, “कंपनी का यह मजबूत प्रदर्शन बेहतर परिचालन, बढ़ी हुई लाभप्रदता और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है। भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि प्रबंधन टिकाऊ विकास, परिचालन दक्षता, लागत अनुकूलन और बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अपने स्थापित Dealer Network, मजबूत Manufacturing Capabilities और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर कंपनी अपने शेयरधारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
कंपनी प्रोफाइल: वर्ष 2020 में निगमित और अंबाला (हरियाणा) मुख्यालय वाली Sham Foam Limited (BSE SME पर सूचीबद्ध) Polyurethane (PU) Foam, Mattress, तकिए, कुशन और अन्य Home Comfort उत्पादों की एक अग्रणी निर्माता और वितरक है। कंपनी की वार्षिक PU Foam उत्पादन क्षमता 15,000 टन है। यह अपने प्रमुख Brands जैसे ‘Featherfresh’, ‘Restivia’, ‘Springy’ और ‘Decorwell’ के तहत ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार Customized Mattress और Home Comfort उत्पाद उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही, कंपनी फर्नीचर, Automobile Seat Cover, फुटवियर, जैकेट और परिधान उद्योगों के लिए Industrial Grade PU Foam का भी निर्माण करती है।
