Monday, March 9, 2026 |
Home » Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने फरवरी में 34,034 वाहनों की बिक्री की

Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने फरवरी में 34,034 वाहनों की बिक्री की

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/New Delhi। वाहन विनिर्माता कंपनी Toyota Kirloskar Motor (TKM) की कुल बिक्री फरवरी 2026 में 20 प्रतिशत बढ़कर 34,034 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 28,414 वाहन बेचे थे।

Toyota Kirloskar Motor ने बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 30,737 इकाई रही, जो फरवरी 2025 में 26,414 इकाई थी। बयान के अनुसार, कंपनी का निर्यात पिछले महीने 65 प्रतिशत बढ़कर 3,297 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 2,000 इकाई था।

TKM के कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-पुरानी कार व्यवसाय) Sabari Manohar ने कहा कि कंपनी के सभी उत्पादों की मांग में निरंतर मजबूती बनी हुई है।



You may also like

Leave a Comment