Tuesday, July 7, 2026 |
Home Corporate WorldAcharya Balkrishna SFE उत्कृष्ट राष्ट्रीय एथनो-फार्माकोलॉजिस्ट पुरस्कार से सम्मानित

Acharya Balkrishna SFE उत्कृष्ट राष्ट्रीय एथनो-फार्माकोलॉजिस्ट पुरस्कार से सम्मानित

यह व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, यह आयुर्वेद की, यह सम्पूर्ण भारत की उपलब्धि है - Acharya Balkrishna

by Business Remedies
0 comments

राष्ट्रीय / Mohali। भारत एवं विश्व स्तर पर आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान को बल देने वाले अग्रणी वैज्ञानिक और आयुर्वेदाचार्य, Acharya Balkrishna को National Institute of Pharmaceutical Education and Research (NIPER) Mohali में आयोजित Society for Ethnopharmacology की 13वीं International Congress और International Conference Translational Research in Ethnopharmacology – Integrating Traditional Medicine in Modern Healthcare में “SFE उत्कृष्ट राष्ट्रीय एथनो-फार्माकोलॉजिस्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान Society for Ethnopharmacology (SFE), India द्वारा एथनोफार्माकोलॉजी एवं पारंपरिक औषधियों के शोध तथा विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शोधकर्ताओं को प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर Acharya Balkrishna ने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह आयुर्वेद की उपलब्धि है, यह सम्पूर्ण भारत की उपलब्धि है। Patanjali, आयुर्वेद के उत्थान और जनमानस को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और उसी दिशा में प्रगतिशील है।

आगे उन्होंने बताया कि Patanjali द्वारा विकसित 90 से अधिक साक्ष्य-आधारित आयुर्वेदिक दवाइयाँ और प्राकृतिक उपचार आज लोगों को सुरक्षित तथा प्रभावी स्वास्थ्य विकल्प प्रदान कर रहे हैं। Patanjali के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोधकार्य प्रतिष्ठित International Journals में प्रकाशित हो रहे हैं, जो आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों तथा पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों पर वैज्ञानिक ध्यान केंद्रित करते हैं।

इस अवसर पर Patanjali के प्रमुख वैज्ञानिक Dr. Anurag Varshney ने कहा कि Acharya Balkrishna जी की यह उपलब्धि हमारी प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद के वैज्ञानिक प्रमाणीकरण और साक्ष्य-आधारित शोधों की दिशा में Patanjali की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का मजबूत प्रमाण है। Acharya Balkrishna के नेतृत्व में Patanjali ने आयुर्वेद को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण में प्रस्तुत करने के लिए अनेक शोध कार्य किए हैं।

आगे उन्होंने बताया कि Acharya Balkrishna जी को उनके शोध कार्यों के लिए अनेक वर्षों से Stanford University और Elsevier द्वारा प्रकाशित वैज्ञानिकों की सूची में विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में भी सम्मिलित किया जा रहा है।

उक्त सम्मान को प्राप्त करते हुए Patanjali ने इसे आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के विज्ञान-आधारित पुनरुद्धार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। यह पुरस्कार न केवल Acharya Balkrishna की व्यक्तिगत उत्कृष्टता का सम्मान है, बल्कि भारतीय परंपरागत चिकित्सा ज्ञान को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के बीच प्रतिष्ठित करने का संकेत भी है।



You may also like

Leave a Comment