Wednesday, May 20, 2026 |
Home AutomobileRacing के सफर में संगीत का साथ: TVS Apache ने पेश किया ‘The Apache DNA’ Anthem

Racing के सफर में संगीत का साथ: TVS Apache ने पेश किया ‘The Apache DNA’ Anthem

TVS Apache का 20 साल का जश्न: ‘द अपाचे डीएनए’ एंथम के साथ रेसिंग विरासत को मिला संगीत का सुर

by Business Remedies
0 comments

बेंगलुरु, 27 फरवरी 2026: रेस ट्रैक की गूंज अब संगीत की लय में बदल चुकी है। TVS Apache ने अपने 20 साल के रेसिंग सफर का जश्न मनाते हुए पहला आधिकारिक एंथम – ‘द अपाचे डीएनए’ लॉन्च किया है। यह एंथम केवल एक गीत नहीं, बल्कि ब्रांड के रेसिंग डीएनए, उसके जुनून और वैश्विक राइडर समुदाय की भावना का सशक्त प्रतीक है।

भारत के मशहूर रैपर और गीतकार Brodha V द्वारा तैयार किया गया यह एंथम नई पीढ़ी के राइडरों में जोश भरने के उद्देश्य से रचा गया है। इंग्लिश, हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ – इन छह भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया गया यह गीत ब्रांड की बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक पहुंच को दर्शाता है। 60 से अधिक देशों में फैले 65 लाख से ज्यादा राइडरों के समुदाय को यह एंथम एक साझा भावनात्मक धागे में पिरोता है।

मोटरसाइकिलिंग और संगीत, दोनों ही आजादी और आत्म-अभिव्यक्ति के प्रतीक हैं। टीवीएस अपाचे ने एग्जॉस्ट की आवाज़ को बीट्स में बदलते हुए इस विचार को साकार किया है। ‘द अपाचे डीएनए’ का हर शब्द स्पीड, प्रिसीजन और कंट्रोल—इन मूल सिद्धांतों को दर्शाता है, जो टीवीएस अपाचे की पहचान रहे हैं। यह गीत रेसिंग विरासत को केवल मशीन तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उसे एक सांस्कृतिक आंदोलन का रूप देता है।

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम खंड के व्यवसाय प्रमुख श्री विमल सुंबली के अनुसार, टीवीएस अपाचे पिछले दो दशकों से रेसिंग डीएनए की जीवंत मिसाल रही है। यह एंथम हर उस राइडर को समर्पित है जो इस ब्रांड को सिर्फ चलाता नहीं, बल्कि जीता है। रेसिंग टेक्नोलॉजी के लोकतांत्रिकरण के साथ-साथ ब्रांड अब युवाओं की संस्कृति और संगीत की दुनिया में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है।

‘द अपाचे डीएनए’ एंथम के साथ टीवीएस अपाचे अपनी विरासत को एक नए आयाम पर ले जा रहा है—जहां मोटरसाइकिल सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, प्रामाणिकता और अनस्टॉपेबल राइडिंग स्पिरिट की आवाज़ बन जाती है। यह पहल आने वाली पीढ़ी के राइडरों से सीधे जुड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो रेस ट्रैक की ऊर्जा को दिलों की धड़कनों से जोड़ता है।



You may also like

Leave a Comment