Friday, November 27, 2026 |
Home Corporate WorldMaxwell Engineering Solutions के राजस्व में 30.21% की जोरदार बढ़त

Maxwell Engineering Solutions के राजस्व में 30.21% की जोरदार बढ़त

छमाही में परिचालन राजस्व 17.46 करोड़ रुपये पर पहुंचा, शुद्ध लाभ 9.18% बढ़कर 4.58 करोड़ रुपये दर्ज

by Business Remedies
0 comments
Maxwell Engineering Solutions Limited H1 FY27 financial results showing 30.21 percent revenue growth

जयपुर। गुजरात के वडोदरा स्थित सटीक इंजीनियरिंग उपकरण निर्माता मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (Maxwell Engineering Solutions Limited) ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई छमाही के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने इस दौरान राजस्व और मुनाफे दोनों मोर्चों पर सकारात्मक प्रदर्शन दर्ज किया है।

परिचालन राजस्व में मजबूत वृद्धि

कंपनी का परिचालन राजस्व (Operating Revenue) सालाना आधार पर 30.21 फीसदी बढ़कर 1,745.52 लाख रुपये यानी 17.46 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 1,340.56 लाख रुपये था। वहीं, 48.38 लाख रुपये की अन्य आय (Other Income) के साथ कंपनी की कुल आय (Total Income) 26.94 फीसदी बढ़कर 1,793.90 लाख रुपये यानी 17.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 1,413.23 लाख रुपये था।

शुद्ध लाभ और EPS में भी बढ़त

मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी का शुद्ध लाभ (Net Profit) 9.18 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 457.92 लाख रुपये यानी 4.58 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष 419.43 लाख रुपये था। समीक्षाधीन अवधि में कुल व्यय 1,244.09 लाख रुपये रहा, जबकि कर-पूर्व लाभ (PBT) बढ़कर 550.59 लाख रुपये हो गया। पिछले साल यह 515.62 लाख रुपये था। इसके साथ ही कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) भी 4.17 रुपये से बढ़कर 4.56 रुपये हो गई।

50 से अधिक देशों में कारोबार

मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड का मुख्यालय गुजरात के वडोदरा स्थित वाघोडिया GIDC में है। कंपनी Underwater Pelletizing और Extrusion Systems के लिए उच्च-सटीकता वाले इंजीनियरिंग पुर्जों का निर्माण, ट्रेडिंग और सर्विसिंग करती है। इसके प्रमुख उत्पादों में Pelletizing Die Plates, Pelletizing Blades, Blade Holders, Tapped Driving Bush और Recycling Parts शामिल हैं।

वैश्विक बाजारों में मजबूत उपस्थिति

ISO 9001:2015 प्रमाणित कंपनी Polymer Compounding, Masterbatch, Engineering Plastics, Petrochemical और Plastic Recycling जैसे उद्योगों को सेवाएं प्रदान करती है। हाल ही में NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हुई यह कंपनी अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड और जापान सहित दुनिया के 50 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है।



You may also like

Leave a Comment