बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने जयपुर में दूसरे और राज्य में तीसरे स्टोर के लॉन्च के साथ राजस्थान में अपने फुटप्रिन्ट का विस्तार किया है। शहर के साड़ी प्रेमियों को लुभाने वाला यह स्टोर बी-279, वैशाली मार्ग, वैशाली नगर में 2200 वर्गफीट में फैला है। स्टोर का उद्घाटन तनाएरा के नेशनल सेल्स मैनेजर अनिरबन बैनर्जी की मौजूदगी में किया गया। गुलाबी नगरी की जीवंत भावना के साथ, तनाएरा का नया स्टोर परिधानों की समृद्ध धरोहर को सम्मान देता है, यह शहर कई पीढिय़ों ने कलाकारों की धरोहर को संजोए हुए है। स्टोर में एक विशेष वैडिंग जोन भी है, जो शादी की खरीददारी से संबंधित सभी जरूरतों को पूरा करेगा। यहां उपभोक्ता हाथ से बनी साडिय़ों की व्यापक रेंज जैसे शुद्ध सिल्क, कॉटन इकत, कोटा डोरिया, बनारसी, टसर, जामदानी, चंदेरी और माहेश्वरी, कांजीवरम, साउथ सिल्क, संबलपुरी और वेगन कलेक्शन की खरीददारी कर सकते हैं। जयपुर के सजग उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण कलेक्शन को सोच-समझ कर एक ही छत के नीचे लाया गया है। स्टोर में नया लॉन्च किया गया तारिणी कलेक्शन भी है, ब्रह्मांड के सौंदर्य पर आधारित इस कलेक्शन में विशेष रूप से तैयार की गई 100 साडिय़ां हैं। शानदार फैब्रिक जैसे सिल्क, ऑर्गेन्डा, टिश्यू, विस्कॉस, टसर और कॉटन में बना यह कलेक्शन अंतरिक्ष की ज्यामिती और आकाश के तारों के सौंदर्य से प्रेरित है। हर साड़ी में बेहतरीन कड़ाई, कोमल सिक्विन और एप्लिक का काम है, जो परिधानों के पारम्परिक शिल्प कौशल को सम्मान देता प्रतीत होता है। तनाएरा अपने प्रोडक्ट्स की प्रमाणिकता और गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ब्राण्ड द्वारा दिया जाने वाला करी का सर्टिफिकेट, असली कलाकारी के लिए प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्टोर में पारम्परिक और आधुनिक स्टाइल्स का संयोजन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, यहां शुद्ध एवं प्राकृतिक फैब्रिक से बनी हस्तनिर्मित साडिय़ां, ब्लाउज, रैडी-टू-वियर आउटफिट, कुर्ता और अनस्टिच्ड कुर्ता सेट, लहंगा, स्टोल्स, इनर और ट्राउजर उपलब्ध हैं।

