Thursday, November 26, 2026 |
Home Corporate WorldIndobell Insulations Limited को अमेरिका से मिला USD 97,368 का एक और Export Order

Indobell Insulations Limited को अमेरिका से मिला USD 97,368 का एक और Export Order

by Business Remedies
0 comments

 

जयपुर। कोलकाता आधारित Industrial Insulation और Thermal Solutions क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Indobell Insulations Limited को अमेरिका स्थित NISOURCE Generation Company LLC से USD 97,368 मूल्य का एक नया Export Order प्राप्त हुआ है। BSE को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि यह International Contract ‘Steam Turbine Insulation-Blanket Therm’ की Supply से संबंधित है। Contract की शर्तों के अनुसार, इस Order को 4 फरवरी 2028 तक पूरा किया जाना है तथा Payment Terms ‘Net 150 Monthly’ और Delivery Terms ‘FCA Supplier Factory’ निर्धारित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि कंपनी को एक दिन पहले भी इसी अमेरिकी कंपनी से USD 194,736 का Export Order मिला था। लगातार मिल रहे इन International Orders से Global Market में कंपनी की साख और Export Business को बड़ी मजबूती मिल रही है।

कंपनी प्रोफाइल :

वर्ष 1972 में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में स्थापित Indobell Insulations Limited भारत की एक अग्रणी Thermal Insulation Manufacturer और Contractor कंपनी है, जो Energy-efficient Insulation Solutions प्रदान करने में पांच दशकों से अधिक का अनुभव रखती है। BSE SME Platform पर Listed यह कंपनी पूर्वी भारत (कोलकाता) और पश्चिमी भारत (पालघर, महाराष्ट्र) स्थित अपनी Manufacturing Units के माध्यम से Granulated/Nodulated Rockwool, Spray Insulation, LRB Mattress Insulation, Ceramic Fiber Blankets और Prefabricated Thermal Insulation Jackets का निर्माण करती है। ISO Certified यह कंपनी मुख्य रूप से Power Plants, Refineries, Chemical Processing Units और Commercial Buildings के लिए Hot एवं Cold Insulation, Sound और Fire Protection तथा Turbine Insulation Services प्रदान करती है।



You may also like

Leave a Comment