नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Gold Jewellery Manufacturing और Wholesale Trading क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Grover Jewells Limited 4 से 6 दिसंबर 2026 तक कोलकाता के Milan Mela Exhibition Complex में आयोजित होने वाले ‘8th Bengal International Jewellery Show 2026’ में भाग लेने जा रही है। National Stock Exchange को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि Exhibition के Hall No. A स्थित Stall No. P10A पर कंपनी अपने Products का प्रदर्शन करेगी। कोलकाता की किसी Gold Jewellery Exhibition में यह कंपनी की पहली भागीदारी है। इस मंच के माध्यम से कंपनी अपने उत्कृष्ट Gold Jewellery Collection का प्रदर्शन करेगी, Brand Visibility बढ़ाएगी तथा Customers और Business Partners के साथ संबंधों को मजबूत कर पूर्वी भारतीय बाजार में Business Expansion के नए अवसर तलाशेगी।
कंपनी प्रोफाइल :
नई दिल्ली में मुख्यालय वाली Grover Jewells Limited Gold Jewellery के Manufacturing, Designing और Wholesale Trading के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2010 में श्री Deepak Kumar Grover द्वारा ‘Grover Chain Company’ के रूप में शुरू की गई यह इकाई वर्ष 2021 में Incorporated हुई और फरवरी 2026 में NSE के SME Platform पर Listed हुई। कंपनी दिल्ली स्थित अपनी आधुनिक In-house Manufacturing Unit में 22, 20 और 18 Carat के Plain Gold Jewellery, Studded Jewellery, Machine-made Gold Chains और Casting Jewellery का बड़े पैमाने पर Production करती है। दिल्ली में अपने दो Showrooms और मजबूत B2B Network के जरिए कंपनी देश के 20 से अधिक राज्यों में अपनी Services दे रही है तथा Australia और United Arab Emirates जैसे International Markets में भी Jewellery का Export कर रही है।
