Thursday, November 26, 2026 |
Home Corporate Worldपहली छमाही में KV Toys India Limited की कुल आय में 29.18 फीसदी और शुद्ध लाभ में 18.56 फीसदी की बढ़ोतरी

पहली छमाही में KV Toys India Limited की कुल आय में 29.18 फीसदी और शुद्ध लाभ में 18.56 फीसदी की बढ़ोतरी

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। मुंबई आधारित Toy Manufacturing और Distribution क्षेत्र की प्रमुख कंपनी KV Toys India Limited ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई Financial Year 2026-27 की पहली छमाही के Unaudited Financial Results घोषित कर दिए हैं, जिसमें कंपनी ने मजबूत Growth दर्ज की है। Standalone Financial Figures के अनुसार, Financial Year 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 29.18 फीसदी बढ़कर Rs. 10,451.39 लाख हो गई है, जो पिछले Financial Year की समान अवधि में Rs. 8,090.37 लाख थी। इसी तरह, कंपनी का EBITDA 15.76 फीसदी की बढ़त के साथ Rs. 720.70 लाख पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष समान अवधि में Rs. 622.59 लाख था। Profitability के मोर्चे पर भी कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए Net Profit में 18.56 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और यह पिछले वर्ष समान अवधि के Rs. 409.01 लाख से बढ़कर Rs. 484.91 लाख हो गया है। इसके अतिरिक्त, Consolidated आधार पर Financial Year 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय Rs. 10,422.77 लाख, EBITDA Rs. 708.98 लाख और Net Profit Rs. 459.29 लाख रहा। Results पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के Chairman एवं Managing Director Karan Narang ने कहा कि, “कच्चे माल की लागत बढ़ने और Global Challenges के बावजूद Operational Efficiency और Backward Integration के दम पर कंपनी ने Margins को मजबूती से संभाला है, साथ ही Board ने ‘Play Panda’ में Investment को भी मंजूरी दी है।”

कंपनी प्रोफाइल :

महाराष्ट्र के ठाणे/मुंबई में मुख्यालय वाली KV Toys India Limited बच्चों की Creativity और Learning Ability को बढ़ावा देने वाले Innovative Toys का Manufacturing, Branding और Distribution करती है। BSE SME Platform पर Listed यह कंपनी अपने स्वामित्व वाले प्रमुख Brands ‘Qukoo’ और ‘Jojo’ के तहत Premium और Mass-value Categories में Plastic Moulded Toys, Electronic व Non-electronic Toys, DIY Kits, Board Games, STEM Toys और Outdoor Play Products बाजार में उतारती है। सितंबर 2026 तक कंपनी के Portfolio में 700 से अधिक Active SKUs शामिल हैं और यह 15 OEM Manufacturing Partners, 1,400 से अधिक Wholesalers तथा 30 से ज्यादा Modern Trade Chains के मजबूत Network के माध्यम से देश के 18 से अधिक राज्यों के साथ-साथ International Markets में भी अपनी Services दे रही है।



You may also like

Leave a Comment