जयपुर। आगरा आधारित कृषि एवं Food Processing क्षेत्र की प्रमुख Exporter कंपनी HMA Agro Industries Limited हैदराबाद के HITEX Exhibition Complex में 25 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ’18th Poultry India 2026 Expo’ में भाग ले रही है। BSE और NSE को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि Exhibition के Hall No. H5 स्थित Stall No. AA27–AA28 पर कंपनी की उपस्थिति रहेगी। यह भागीदारी अपनी Subsidiary Company के माध्यम से Chicken और Poultry Segment में प्रस्तावित Diversification की दिशा में नए Business Opportunities तलाशने की पहल का हिस्सा है। इस आयोजन के जरिए कंपनी का लक्ष्य Industry के प्रमुख Stakeholders, Potential Customers और Suppliers से संवाद कर अपने Product Portfolio का विस्तार करना तथा Poultry और Food Industry में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाना है।
कंपनी प्रोफाइल :
वर्ष 2008 में Incorporated और उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्यालय वाली HMA Agro Industries Limited भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक ‘Five Star Export House’ है। BSE और NSE पर Listed यह कंपनी भारत से Frozen Buffalo Meat Products के सबसे बड़े Exporters में से एक है, जो देश के कुल Export में 10 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखती है। कंपनी अपने प्रमुख Brands ‘Black Gold’, ‘Kamil’ और ‘HMA’ के तहत Frozen Meat, Seafood, Basmati Rice, Fruits and Vegetables और Pet Food सहित विभिन्न Agro-food Products का Processing एवं Export दुनिया के 40 से अधिक देशों में करती है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र में स्थित अपनी आधुनिक Processing Units के माध्यम से कंपनी Global Food Supply Chain में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
