Thursday, November 26, 2026 |
Home Corporate WorldBikaji Foods International का Premium Bakery Segment में प्रवेश, ‘Bikaji Bakes’ के तहत लॉन्च किया नया Brand ‘Mahe’

Bikaji Foods International का Premium Bakery Segment में प्रवेश, ‘Bikaji Bakes’ के तहत लॉन्च किया नया Brand ‘Mahe’

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। देश के अग्रणी Ethnic Snacks Brands में शामिल Bikaji Foods International Limited ने अपने Food Products Portfolio का विस्तार करते हुए Premium Bakery Segment में कदम रखा है। कंपनी ने ‘Bikaji Bakes’ के अंतर्गत European Style से प्रेरित नया Bakery Brand ‘Mahe’ लॉन्च करने की घोषणा की है। प्रसिद्ध Master Baker T.K. Khalil के साथ Partnership में पेश किया गया यह Brand भारत में European Baking Traditions, Artisanal Craftsmanship और Modern Production Capabilities का अनूठा संगम लेकर आया है। इस नए Brand का औपचारिक अनावरण 25 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘Bakery Biz Mumbai’ में किया जाएगा। यह कदम Commercial Bakery और Foodservice क्षेत्र में Bikaji के Strategic Entry को दर्शाता है, जहां कंपनी अपने Food Manufacturing और Distribution के व्यापक अनुभव को विशेष Baking Skills के साथ जोड़कर अपनी मजबूत पहचान बनाना चाहती है।

इस अवसर पर Bikaji Foods International Limited के Chairman एवं Managing Director Deepak Agarwal ने कहा कि, “Bikaji ने हमेशा Consumers की पसंद को समझकर और बदलते Taste के अनुरूप Products तैयार कर विकास किया है। उन्होंने कहा कि स्थापित Categories से आगे बढ़ते हुए Bakery क्षेत्र कंपनी के लिए एक उत्साहजनक अवसर है और T.K. Khalil की Expertise व Bikaji के अनुभव के माध्यम से कंपनी इस नए Segment में सार्थक विकास करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

गौरतलब है कि ‘Mahe’ की नींव Master Baker T.K. Khalil के Baking Industry में चार दशकों से अधिक के अनुभव पर टिकी है, जिन्होंने Qatar में European Master Bakers से Training लेने के बाद Middle East में कई सफल Bakery Businesses स्थापित किए हैं।

अपने दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए T.K. Khalil ने कहा कि, “Baking का भविष्य Tradition और Technology में से किसी एक को चुनने का नहीं, बल्कि दोनों को एक साथ लाने का है, ताकि Innovation के जरिए Craftsmanship को और निखारा जा सके तथा Baking की मानवीय संवेदना भी बरकरार रहे।”



You may also like

Leave a Comment