Sunday, July 5, 2026 |
Home Metro City Specialअतिथिगृह निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं चातुर्मास में विशेष सेवाएं देने वालों का किया सम्मान

अतिथिगृह निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं चातुर्मास में विशेष सेवाएं देने वालों का किया सम्मान

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्था, मानसरोवर, जयपुर में अतिथिगृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ 18 नवम्बर को हुआ। इस अवसर पर मानसरोवर श्रीसंघ के श्रावक-श्राविकाओं के अलावा कई गणमान्य अतिथिगणों की उपस्थित रही, जिसमें अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आनंद जी.सा. चौपडा, भामाशाह अनिल कुमार, अरूण कुमार रांका उपस्थित थे।
संघाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ‘राजा’ ने उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं का स्वागत किया तथा इस निर्माण कार्य में सभी से सहयोग की अपील की। नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ शुभ मुहुर्त मे संघ संघाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन द्वारा समस्त कार्यकारिणी एवं उपस्थित गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रांका परिवार ने अपने पिताजी की पुण्य स्मृति में मानसरोवर श्री संघ को अतिथिगृह के निर्माण कार्य हेतु 501000/- रु. का सहयोग प्रदान किया तथा मानसरोवर संघ के वरिष्ठ सदस्य दिनेश कुमार, अभिषेक जैन ने 300000/- रू की राशि तथा भैरूलाल पारसमल, रमेशचंद जैन द्वारा 251000/- की राशि की घोषणा की गई।
इस अवसर पर चातुर्मास में सराहनीय सेवाएं देने वाले बंधुओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ मंत्री प्रकाश लोढ़ा ने किया तथा संघ उपाध्यक्ष धर्मचंद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।



You may also like

Leave a Comment