Tuesday, June 30, 2026 |
Home Metro City Specialविश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन में दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन

विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन में दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं समस्याओं के निदान की दी जानकारी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं समस्याओं के निदान व प्रथम बार रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर जगदीश सोमानी, अध्यक्ष व पुष्प कुमार स्वामी, महासचिव व समस्त कार्यकारिणी विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ने संवाद कार्यक्रम में पधारे हुये अधिकरियों का स्वागत किया।
अतिथियों का स्वागत करते हुए महासचिव राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री एवं रीको कमेटी के चेयरमैन डॉ अरुण अग्रवाल द्वारा मंच का सफलता पूर्वक संचालन किया।
अध्यक्ष जगदीश सोमानी ने कहा कि राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने अभी हाल ही में कई बदलाव किये गये है, जिसकी विस्तृत जानकारी से आये हुऐ अधिकारीगण हमें अवगत कराएंगे व व्यापार एवं व्यवसाय में आने वाली विभाग से सबंधित सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
सोमानी ने कहा कि संस्था के सदस्य उद्यमियों को राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग की सुविधाओं का लाभ मिले एवं नई नई जानकारी प्राप्त होती रहे। प्रदूषण नियंत्रण विभाग से संबंधित जानकारी से जागरुकता के लिए विभिन्न संवाद सत्र कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर होता रहना चाहिए।
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से आए हुए विजय शर्मा, रीजनल मैनेजर (उत्तर) एवं शिव कुमार एवं अभिषेक आदि अधिकारियों के द्वारा राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से संबंधित नवीन जानकारी, नए प्रावधानों के कानूनी और तकनीकी पहलुओ पर जानकारी से अवगत कराया गया। वहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर पहली बार रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु रजिस्ट्रेशन फॉर्म की जानकारी प्रदान की एवं ऑन स्पॉट नए फॉर्म भरवाएं।
महासचिव पुष्प कुमार स्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम से व्यवसायियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने हेतु विभिन्न लाभकारी जानकारी जैसे अपने व्यवसाय पर पडऩे वाले प्रभाव को समझना एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से संबंधित समस्याओं एवं चिताओं को समझने का लाभ प्राप्त हुआ एवं व्यापारियों एवं व्यवसायियों के सामने आने वाली समस्याओं का शिविर में ही समाधान किया गया।
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल विभाग के संवाद कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी तथा उद्योगपतिगण उपस्थित रहें।



You may also like

Leave a Comment