Sunday, June 14, 2026 |
Home Metro City Specialस्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार-मजबूत समाज की नींव: चारु शर्मा

स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार-मजबूत समाज की नींव: चारु शर्मा

वूमन एंड फैमिली वेलनेस कैंप का सफल आयोजन

by Business Remedies
0 comments

Human Glory Foundation Trust और Jivia IVF द्वारा Woman and Family Wellness Camp का आयोजन

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज़ | समाज सेवा व महिला स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में Human Glory Foundation Trust और Jivia IVF Jaipur के संयुक्त तत्वावधान में Woman and Family Wellness Camp का सफल आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं व परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ultrasound, BMI checkup, blood test, dietary advice, consultation व infertility guidance जैसी सभी सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की गईं। मुख्य अतिथि Deputy Commissioner GST Charu Sharma ने कहा, “एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है। जागरूकता और समय पर जांच से महिलाएं कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं।”

महिलाओं को पोषण व संतुलित जीवनशैली के बारे में बताया

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष Pramod Jain Bhanwar व कोषाध्यक्ष Manisha Jain Kusum ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना व समय रहते विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना रहा। Jivia IVF की विशेषज्ञ चिकित्सक Dr. Sapna Chaudhary व Dr. Aakriti Pandey ने महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण व संतुलित जीवनशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर Doordarshan Anchor Arpita Mathur, Monica Jain, Vikas Jain, Sheetal Jain, Rohit Jyoti, Archana, Prerna Joshi, Navratan Devi व Marketing Head Kundan सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को उपहार भी वितरित किए गए। संस्था पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि Human Glory Foundation Trust भविष्य में भी स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक सेवा से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।



You may also like

Leave a Comment