मुंबई,
Eid Al-Adha के अवसर पर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। National Stock Exchange और BSE पर पूरे दिन कारोबार स्थगित रहा। इस दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स से जुड़े सभी कारोबार बंद रहे। इससे पहले 1 May को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भी शेयर बाजार में अवकाश रहा था। अब बाजार में कारोबार शुक्रवार 29 May से दोबारा शुरू होगा।
वर्ष 2026 में कुल 16 Stock Market Holidays निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से8 अवकाश पहले ही हो चुके हैं। 28 May के अवकाश के बाद अब पूरे वर्ष में 7 और ट्रेडिंग अवकाश बाकी रह गए हैं। अगला Stock Market Holiday 26 June को मुहर्रम के अवसर पर रहेगा। कमोडिटी बाजार में Multi Commodity Exchange Of India की सुबह की ट्रेडिंग बंद रही, जबकि शाम के सत्र में कारोबार फिर शुरू होगा। वहीं National Commodity And Derivatives Exchange में सुबह और शाम दोनों सत्रों में कारोबार पूरी तरह बंद रहा।
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुए। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली। Sensex लगभग 100 अंक गिरकर 75,867.80 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 6.55 अंक की कमजोरी के साथ 23,907.15 पर बंद हुआ।
बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों ने मजबूती से खरीदारी की। उन्होंने कुल ₹.16,893.10 करोड़ के शेयर खरीदे, जबकि ₹.13,072.10 करोड़ के शेयर बेचे गए। इससे बाजार में ₹.3,821 करोड़ का शुद्ध निवेश दर्ज हुआ। दूसरी ओर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बिकवाली करते नजर आए। उन्होंने ₹.12,461.35 करोड़ के शेयर बेचे और ₹.11,418.65 करोड़ के शेयर खरीदे। इससे ₹.1,042.70 करोड़ की शुद्ध निकासी दर्ज की गई।

