77

जयपुर। जयपुर आधारित ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड आंतरिक एवं बाह्य साज सज्जा के लिए पीवीसी और यूपीवीसी, एल्युमिनियम डोर्स और विंडो उत्पाद निर्माण करने में माहिर कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को एक भारतीय कंपनी से एल्युमिनियम खिड़कियों और दरवाजों की आपूर्ति और स्थापना के लिए 15.17 करोड़ रुपए (जीएसटी सहित) के कुल मूल्य का कार्य आदेश/एलओआई प्राप्त हुआ है।

