6

जयपुर। श्री पार्श्व भैरव मित्र मंडल, मानसरोवर के तत्वावधान में किरण पथ स्थित 38/113 पर 9 मई, शनिवार को शाम 8 बजे से “भैरव चालीसा एवं पार्श्व भैरव भक्ति कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री नाकोडा पार्श्वनाथ एवं श्री नाकोडा भैरव की विशेष पूजा-अर्चना, भैरव चालीसा का पाठ एवं भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। भक्ति से भाव-विभोर हुए श्रद्धालुओं ने समां बांध दिया। आयोजकों ने बताया कि भैरव देव की भक्ति और चालीसा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया साथ ही इस कार्यक्रम को हर महीने किए जाने की भावना भी बनायी।




