Wednesday, March 4, 2026 |
Home » पीएम मोदी उदयपुर की जनता को आज देंगे कई सौगातें

पीएम मोदी उदयपुर की जनता को आज देंगे कई सौगातें

by admin@bremedies
0 comments

उदयपुर/निसं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय यात्रा पर उदयपुर आएंगे। वे दोपहर 12.25 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से नई दिल्ली से उदयपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा तीन घंटे दस मिनट का रहेगा। खेलगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री अपराह्न 3.45 बजे पुन: उदयपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मंगलवार पूर्वाह्न 11.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर मध्याह्न 12.25 बजे उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वे वहां से 12.30 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे महाराणा प्रताप खेलगांव पहुंचकर दोपहर एक से दो बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण एवं शिलान्यास के समारोह में भाग लेंगे तथा खेलगांव मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वे वहां आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे खेलगांव हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 2.35 बजे बडग़ांव हेलीपेड पर पहुंचेंगे, जहां से कार द्वारा टाइगर हिल स्थित ‘प्रताप गौरव केन्द्र’ जाएंगे।वे अपराह्न पौने तीन से 3.05 बजे तक प्रताप गौरव केन्द्र का अवलोकन करेंगे। इसके बाद पुन: बडग़ांव हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचेंगे तथा अपराह्न 3.45 बजे भारतीय वायुसेना के वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे।



You may also like

Leave a Comment