Monday, July 6, 2026 |
Home Metro City SpecialSomani International School में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न

Somani International School में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज | जयपुर Somani International School, Nivaru Road Branch में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव Sunil Somani, प्रधानाचार्या Dr. Ruchika Khatri, शिक्षकगण तथा कक्षा 11 के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सचिव Sunil Somani ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ें तथा समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की।

समारोह के अंत में Sapna Somani ने विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किए। वहीं स्कूल को-ऑर्डिनेटर Shreya Somani द्वारा Divyanshu Sharma को Mr. Farewell और Kanishka Sharma को Miss Farewell के खिताब से सम्मानित किया गया। पूरा समारोह सौहार्दपूर्ण, आत्मीय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।



You may also like

Leave a Comment