Sunday, November 22, 2026 |
Home Business and EconomyAnti-Drone Gun Listing पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, AirOne Robotics पर ₹10 लाख जुर्माना

Anti-Drone Gun Listing पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, AirOne Robotics पर ₹10 लाख जुर्माना

IndiaMART पर बिना जरूरी मंजूरी के Listing का मामला, CCPA ने कंपनी को Unfair Trade Practice का दोषी माना

by Business Remedies
0 comments
CCPA fines AirOne Robotics Rs 10 lakh over anti-drone gun listing on IndiaMART

नई दिल्ली,  Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने AirOne Robotics Pvt. Ltd. पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर IndiaMART E-commerce Platform पर “Anti-drone gun VKSP03-PRO” की Listing करने और जरूरी Regulatory Approvals व Disclosures का पालन नहीं करने का आरोप था।

IndiaMART पर ₹8.3 लाख की Listing
CCPA के आदेश के मुताबिक, यह Product IndiaMART पर ₹8.3 लाख की कीमत के साथ Listed था। Listing में Product की Technical Specifications दी गई थीं और उसे “In stock” बताया गया था। Authority के अनुसार, इससे Product को संभावित खरीदारों के लिए Market और Sell करने का स्पष्ट संकेत मिलता था।

कंपनी ने बताया Inert Replica
AirOne Robotics ने अपने बचाव में कहा कि Product एक “non-active” या Inert Replica था और वास्तविक इस्तेमाल के लिए नहीं बनाया गया था। हालांकि, CCPA ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। Authority ने कहा कि कंपनी की यह सफाई Show-cause Notice मिलने के बाद सामने आई और मूल Listing की जानकारी से मेल नहीं खाती थी।

Product Description पर भी सवाल
कंपनी ने “Anti-drone gun”, “electronic warfare device” और Drones को Neutralise करने जैसे References को केवल Product के Appearance या Conceptual Description से जुड़ा बताया। CCPA ने कहा कि Advertisement और Product Listing से Consumers के सामने इससे अलग Impression बनता था।

Consumer Protection Act के तहत कार्रवाई
CCPA ने माना कि Restricted Electronic Warfare Equipment को जरूरी Legal Approvals और Mandatory Disclosures के बिना List करना Deceptive Advertisement और Unfair Trade Practice है। Authority ने इसे Consumer Protection Act, 2019 के प्रावधानों का उल्लंघन माना।

15 दिन में Compliance Report देनी होगी
CCPA ने AirOne Robotics को भविष्य में सभी Advertisements और Product Listings में लागू कानूनों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कंपनी को Product की Capabilities, Legal Status और Availability से जुड़े False, Misleading या Unsubstantiated Claims से बचने और 15 दिनों के भीतर Compliance Report जमा करने को कहा गया है।



You may also like

Leave a Comment