Import Bill में बड़ी कमी
New Delhi: प्रधानमंत्री Narendra Modi की गैर-जरूरी Gold purchases से बचने की अपील का असर भारत के Gold import आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। Confederation of All India Traders (CAIT) के Secretary General Praveen Khandelwal के मुताबिक, April-October 2026 के दौरान देश का Gold Import Bill करीब 40% घटकर $24.78 billion रह गया, जो एक साल पहले $41.24 billion था।
₹1.37 लाख करोड़ की बचत
Khandelwal ने बताया कि सात महीने की अवधि में Gold imports में कमी से देश के Import Expenditure में $16.46 billion की बचत हुई। उन्होंने इसे सरकार की Nation-first approach में आम लोगों की भागीदारी का संकेत बताया।
October में 62.6% गिरावट
October 2026 में Gold imports में और तेज गिरावट दर्ज की गई। इस महीने Import Bill $5.51 billion रहा, जबकि October 2025 में यह $14.72 billion था। यानी सालाना आधार पर करीब 62.6% की कमी आई।
FY26 में बढ़ा था Import
Khandelwal के मुताबिक, India ने FY26 में करीब $71.98 billion का Gold import किया था, जबकि FY25 में यह आंकड़ा $58.01 billion था। मौजूदा रुझान जारी रहने पर FY27 में कुल Gold imports घटकर करीब $35-40 billion रह सकते हैं।
Jewellery Sector ने भी माना असर
CAIT National President B.C. Bhartia ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील केवल Gold purchases कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय हित में Personal Consumption में संयम का संदेश भी देती है। वहीं All India Jewellers and Goldsmith Federation (AIJGF) के National President Pankaj Arora ने कहा कि Gold भारत की संस्कृति, Weddings और Family Savings से गहराई से जुड़ा है। हालांकि, Gold की बड़ी जरूरत Imports से पूरी होने के कारण Foreign Exchange पर दबाव पड़ता है। खरीदारी में संयम से देश के Foreign Exchange Resources और Trade Deficit को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिल सकती है।
