Sunday, November 22, 2026 |
Home Corporate WorldEnser Communications व्यवसाय विस्तार के लिए AI-Based BPM और Cybersecurity Platforms पर करेगी Focus

Enser Communications व्यवसाय विस्तार के लिए AI-Based BPM और Cybersecurity Platforms पर करेगी Focus

by Business Remedies
0 comments
Enser Communications Limited

जयपुर। गुरुग्राम आधारित भारत की उभरती हुई Integrated Business Process Management और Technology Solutions कंपनी Enser Communications Limited ने अपने Business Development के अगले चरण की घोषणा की है। कंपनी अब AI-Driven Services, Enterprise Technology, Cybersecurity और Digital Transformation Solutions पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। पारंपरिक BPM Services से आगे बढ़ते हुए कंपनी ने अपना In-House Developed Enterprise-Grade ‘AI-Powered Noise-Cancellation Platform’ तैयार किया है, जिसका सफल Operational Testing सितंबर 2026 में पूरा हो चुका है और अब यह Commercial Use के लिए बाजार में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, कंपनी AI Agents, Workflow Automation और Cloud Security जैसे High-Growth क्षेत्रों में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है।

रणनीतिक पुनर्गठन और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन: अपने Operational Structure को अधिक Integrated और Focused बनाने के उद्देश्य से Enser Communications ने अपनी Wholly Owned Subsidiary ‘Growintelli Technologies Private Limited’ में अपनी संपूर्ण Equity Stake इसके पूर्व Promoter को बेचने (Disinvestment) का प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल Corporate Structure को सरल बनाने के लिए है, न कि IT Infrastructure या Cybersecurity Business से पीछे हटने के लिए। कंपनी ने विशेष रूप से Insurance Sector के लिए Cybersecurity और Compliance को बढ़ावा देने हेतु अपना नया Division बनाया है और ‘Enser’ Brand के तहत इन Services का प्रत्यक्ष विस्तार जारी रखेगी। Financial मोर्चे पर भी कंपनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वित्त वर्ष 2026 में 100 करोड़ रुपये के Consolidated Revenue का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान कंपनी ने लगभग 102 करोड़ रुपये का Revenue, 19.89 करोड़ रुपये का EBITDA और 10.01 करोड़ रुपये का Net Profit दर्ज किया है। 1,500 से अधिक Employees और 100 से ज्यादा Clients के साथ कंपनी अब Middle East और South-East Asia के International Markets में भी विस्तार की योजना बना रही है।

प्रबंधन का दृष्टिकोण: कंपनी की Strategic Direction पर टिप्पणी करते हुए Enser Communications Limited के Managing Director रजनीश सरना ने कहा, “Enser लगातार एक Diversified, Technology-Based Enterprise Solutions Company के रूप में विकसित हो रही है। पिछले कुछ वर्षों की हमारी यात्रा हमारी Capabilities का विस्तार करने और Operational Platform को मजबूत करने पर केंद्रित रही है। Growintelli का Acquisition और Integration इस सफर का एक महत्वपूर्ण कदम था, जिससे हमें Enterprise Technology और Cybersecurity Markets की गहरी समझ मिली। अब हम एक अधिक Consolidated Structure के साथ सीधे Enser के माध्यम से इन अवसरों पर काम करेंगे, ताकि बेहतर तालमेल के साथ अपने Shareholders के लिए दीर्घकालिक Value सृजित कर सकें।”



You may also like

Leave a Comment