जयपुर। मुंबई आधारित Out-of-Home Media और Advertising क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Simca Advertising Limited ने Indian Railways के Mumbai CST Division से एक बड़ा Advertising Rights Contract हासिल किया है। कंपनी द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस Contract का कुल मूल्य 41.30 करोड़ रुपये है।
Lease and License के आधार पर दिए गए इस Domestic Contract के तहत, Simca Advertising मुंबई CST Division के विभिन्न प्रमुख और रणनीतिक स्थानों पर कुल 15,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में नए Hoardings के माध्यम से Advertising प्रदर्शित करेगी। यह Contract अगस्त 2027 से प्रभावी होकर 5 वर्षों की अवधि के लिए लागू रहेगा। कंपनी के Managing Director फहीम बाटलीवाला के हस्ताक्षर से जारी इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह पूरी तरह से Commercial और Domestic Contract है, जो मुंबई के व्यस्त Railway Network में कंपनी की मौजूदगी को और अधिक मजबूत करेगा।
कंपनी प्रोफाइल : मुंबई स्थित Simca Advertising Limited Out-of-Home और Digital Out-of-Home Advertising Solutions प्रदान करने वाली एक प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी है। वर्ष 1970 में स्वर्गीय हारून सालेह बाटलीवाला द्वारा स्थापित इस Business को वर्ष 2022 में Public Limited Company के रूप में Incorporated किया गया था। वर्तमान में फहीम बाटलीवाला के नेतृत्व में कंपनी मुंबई और महाराष्ट्र के प्रमुख Commercial Centres, मुख्य मार्गों, Metro और Airports पर 200 से अधिक Static Hoardings, Gantries और आधुनिक Digital LED Displays का संचालन करती है।
