Sunday, November 22, 2026 |
Home Corporate WorldGreenleaf Envirotech Limited ने पहली छमाही में दर्ज की 35.8 फीसदी की शानदार Revenue Growth, Net Profit 3.04 करोड़ रुपये के पार

Greenleaf Envirotech Limited ने पहली छमाही में दर्ज की 35.8 फीसदी की शानदार Revenue Growth, Net Profit 3.04 करोड़ रुपये के पार

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। सूरत आधारित Environmental Engineering और Wastewater Treatment Solutions प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी Greenleaf Envirotech Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपने मजबूत Financial Results घोषित किए हैं। कंपनी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, Operating Revenue में सालाना आधार पर 35.8 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का Operating Revenue बढ़कर 2,861.97 लाख रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,107.76 लाख रुपये था। वहीं, Total Income 35.9 फीसदी की बढ़त के साथ 2,112.39 लाख रुपये से बढ़कर 2,870.88 लाख रुपये पर पहुंच गई है।

Operational Efficiency और Profitability के मोर्चे पर भी कंपनी ने संतुलित प्रदर्शन जारी रखा है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के दौरान कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 13.8 फीसदी बढ़कर 4.74 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। Profit Before Tax में 6.1 फीसदी की वृद्धि हुई और यह पिछले वर्ष के 385.38 लाख रुपये के मुकाबले बढ़कर 408.77 लाख रुपये रहा। इसके अतिरिक्त, कंपनी का Profit After Tax 5.5 फीसदी बढ़कर 303.94 लाख रुपये पर पहुंच गया है, जो गत वर्ष की समान अवधि में 288.20 लाख रुपये था। इस अवधि के दौरान कंपनी की EPS 5.13 रुपये रही है।

कंपनी प्रोफाइल : वर्ष 2010 में स्थापित और गुजरात के सूरत में मुख्यालय वाली Greenleaf Envirotech Limited एक Integrated Environmental Engineering Company है, जो स्वच्छ और सुरक्षित भारत के लिए Infrastructure विकसित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। एक Environmental Laboratory और Consulting Firm के रूप में शुरुआत करने वाली यह कंपनी आज 165 कर्मचारियों की टीम के साथ देश के 12 राज्यों में अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी के मुख्य कार्यक्षेत्र में Effluent Treatment Plants (ETPs), Sewage Treatment Plants (STPs), Zero Liquid Discharge (ZLD) Systems, NABL Accredited Laboratory Services, Environmental Monitoring और Fire Safety Solutions शामिल हैं। कंपनी Design और Engineering से लेकर Construction, Commissioning और Maintenance तक संपूर्ण End-to-End Solutions प्रदान करती है।



You may also like

Leave a Comment