Wednesday, March 4, 2026 |
Home » Godrej Industry Group, Radhika Piramal और keshav Suri Foundation ने दासरा के साथ मिलकर द प्राइड फंड लॉन्च किया

Godrej Industry Group, Radhika Piramal और keshav Suri Foundation ने दासरा के साथ मिलकर द प्राइड फंड लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
गोदरेज इंडस्ट्रीज गु्रप (GIG), Radhika Piramal (कार्यकारी निदेशक, वीआईपी इंडस्ट्रीज और ट्रस्टी, दासरा यूके) और keshav Suri Foundation  ने दासरा के साथ मिलकर भारत के पहले समर्पित एलजीबीटीक्यूआईए+ फिलन्थ्रॉफी फंड- ‘द प्राइड फंड’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस फंड का उद्देश्य निरंतर, संरचित और धैर्यपूर्ण परोपकार के साथ फंडिंग गैप को दूर करना है, ताकि भारत के एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के लिए सार्थक ऑन-ग्राउंड बदलाव को सशक्त बनाया जा सके। एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय से जु?े लोगों की अनुमानित संख्या 140 मिलियन से अधिक है। दासरा और गोदरेज डीईआई लैब, जो गोदरेज इंडस्ट्रीज गु्रप के भीतर और बाहर एक समावेशी ईको सिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, इस पहल के लिए एंकर पार्टनर के रूप में काम करेंगे।
भारत में समलैंगिक परोपकार के लिए फंडिंग संबंधी परिदृश्य बहुत ही खराब है- देश के शीर्ष 50 दानदाताओं में से केवल एक ही एलजीबीटीक्यूआईए+ संगठनों का स्पष्ट रूप से समर्थन करता है। इस समुदाय के लिए और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) से जुड़ा योगदान भी बहुत कम रहता है। हालांकि दुनियाभर में एलजीबीटीक्यूआईए$ समुदायों के लिए फंडिंग बढ़ रही है, लेकिन हमारे देश में संगठन इन परोपकारी प्रयासों में शायद ही भाग लेते हैं या इससे लाभ उठाते हैं। इन संरचनात्मक बाधाओं के बावजूद, और काफी पूर्वाग्रहों का सामना करते हुए, समलैंगिक आयोजकों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने समुदायों के लिए ऐतिहासिक प्रयास किए हैं।



You may also like

Leave a Comment